फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gangaram Hospital found new treatment in five years, successful on 375 patients

कामयाबी: पांच साल में गंगाराम अस्पताल ने तलाश लिया नया इलाज, 375 मरीजों पर हुआ सफल

Sat, 23 Oct 2021 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Oct 2021 08:47 AM IST
सार

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने खाने की नली से जुड़ी दुर्लभ बीमारी का नया उपचार निकाला है। 375 मरीजों के सफल ऑपरेशन भी किए गए हैं। इस तकनीक से ऑपरेशन प्रक्रिया में करीब एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगता है और मरीज को अधिक एनेस्थिसिया देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

विज्ञापन
Gangaram Hospital found new treatment in five years, successful on 375 patients
गंगाराम अस्पताल, दिल्ली - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने खाने की नली से जुड़ी दुर्लभ बीमारी का नया उपचार निकाला है। 375 मरीजों के सफल ऑपरेशन भी किए गए हैं। इस तकनीक से ऑपरेशन प्रक्रिया में करीब एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगता है और मरीज को अधिक एनेस्थिसिया देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
विज्ञापन


दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने पांच साल में नया इलाज तलाश लिया है। इस दौरान 375 मरीजों पर ऑपरेशन के दौरान परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने इसकी सफलता के बारे में अब जानकारी दी है। शुक्रवार को अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि खाने की नली से जुड़ी दुर्लभ बीमारी से जुड़ा यह इलाज है।
विज्ञापन


इस बीमारी को ‘एकलेशिया कार्डिया’ के नाम से जानते हैं। इसके लिए नवीन तकनीक पीओईएम (ओरल इंडोस्कॉपिक माइटोमी) का इस्तेमाल किया गया। एंडस्कोपी के जरिए यह इलाज अब संभव हो पाया है। अस्पताल ने दावा किया कि उत्तर भारत में पीओईएम तकनीक से ऑपरेशन करने के मामले में संस्थान आगे है और बीते पांच साल में यहां के डॉक्टरों ने करीब 375 पीओईएम ऑपरेशन किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि यह ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की उम्र 14 से 90 साल के बीच थी और इनमें से 43 प्रतिशत महिलाएं व 57 प्रतिशत पुरुष थे।
दरअसल एकलेशिया कार्डिया बीमारी से खाने की नली प्रभावित होती है जिसमें मरीज को खाना निगलने में परेशानी होती है। चूंकि आहार नलिका भोजन को अंदर ले जाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य करती है। 

ऐसे में मरीजों को जब खाना अंदर ले जाने में दिक्कत होती है तो धीरे-धीरे उल्टी और फिर सीने में दर्द होता है। वजन घटने के साथ साथ अन्य तरह की बीमारियां भी होने लगती हैं। एक अनुमान के तहत एक लाख व्यक्तियों में से किसी एक को यह बीमारी होती है। अभी तक इस बीमारी के कई उपचार मौजूद हैं लेकिन अब पीओईएम तकनीक भी इसमें शामिल हो चुका है जिसकी खोज गंगाराम अस्पताल ने की है। 

इस तकनीक से ऑपरेशन प्रक्रिया में करीब एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगता है और मरीज को अधिक एनेस्थिसिया देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। यह दर्द रहित और आरामदायक प्रक्रिया है।

इसके चलते अधिकांश मरीज अगले ही दिन से भोजन फिर से शुरू करने में सक्षम होते हैं और 48 घंटों के भीतर उन्हें छुट्टी दे दी जाती है। हाई रेजोल्यूशन एसोफैगल मैनोमेट्री और हाई डेफिनिशन एंडोस्कोप जैसी अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक प्रक्रियाओं के जरिए यह संभव हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed