फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ganga Book Parikrama given green signal

Delhi News: गंगा पुस्तक परिक्रमा को दिखाई हरी झंडी

Sat, 04 Nov 2023 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ganga Book Parikrama given green signal
नेशनल बुक ट्रस्ट की मोबाइल प्रदर्शनी गंगोत्री के लिए रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जल शक्ति मंत्रालय के सचिव देबाश्री मुखर्जी और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक अशोक कुमार ने गंगा पुस्तक परिक्रमा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही बच्चों के लिए नए शीर्षक वॉयेज ऑफ गंगा का विमोचन किया। वॉयेज ऑफ गंगा पुस्तक 11-14 वर्ष के आयु वर्ग के पाठकों के लिए सचित्र लघु कहानियों का एक संग्रह है, जो नदी की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता पैदा करती है।


डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में शनिवार को गंगा उत्सव के दौरान नेशनल बुक ट्रस्ट की मोबाइल प्रदर्शनी गंगोत्री के लिए रवाना हुई। 7 नवंबर से ये प्रदर्शनी तीन महीने की यात्रा पर निकलेगी और गंगा नदी के तट पर स्थित सभी शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगी। उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार, बिजनौर, मेरठ, अलीगढ, फर्रुखाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, छपरा, पटना, बेगुसराय, सुल्तानगंज, भागलपुर, साहिबगंज, बहरामपुर, कोलकाता और हल्दिया होते हुए 11 जनवरी को गंगासागर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed