Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gallantry Award to 16 Police Officers including Shaheed Mohanchand Sharma

बटला हाउस के हीरो मोहनचंद शर्मा समेत 16 पुलिस अधिकारियों को पराक्रम अवार्ड

Sat, 15 Aug 2020 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gallantry Award to 16 Police Officers including Shaheed Mohanchand Sharma
इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा (फाइल) - फोटो : Ashram

बटला हाउस में शहीद हुए इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा समेत दिल्ली पुलिस के 16 अधिकारियों को वीरता के लिए गेलेंट्री अवार्ड मिला है। ये सभी अधिकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में हैं या फिर रहे हैं। शहीद मोहनचंद शर्मा ऐसे अधिकारी बन गए हैं, जिन्हें अब तक सबसे ज्यादा बार गेलेंट्री अवार्ड मिला है।

विज्ञापन


शहीद मोहनचंद शर्मा ने अयोध्या में फिदायीन हमला करने वाले आतंकी को जम्मू में मार गिराया था। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीन अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार, डीसीपी मनीषी चंद्रा, एसीपी गोविंद शर्मा, शहीद इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा, इंस्पेक्टर विनय कुमार, संजय गुप्ता, राजेश कुमार, कैलाश सिंह बिष्ट, धर्मेन्द्र कुमार, रविन्द्र जोशी, विनोद कुमार बड़ोला, एसआई बनै सिंह, अजयवीर सिंह, देवेन्द्र सिंह, एएसआई शिवमंगल यादव, एएसआई निसार अहमद सैक और एएसआई परवेश राठी को गेलेंट्री अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी गोविंद शर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता, इंस्पेक्टर राजेश कुमार व एसआई अजयवीर की टीम ने 12 वर्ष से फरार सोनू दरियापुर गिरोह के दो-दो लाख रुपये के इनामी दो गैंगस्टर संजय लाकरा और विजय सहरावत को मुठभेड़ के बाद आठ दिसंबर, 2018 को गिरफ्तार किया था। मौके पर 22 गोलियां चली थीं। इन्होंने तिहरे हत्याकांड के अलावा दिल्ली पुलिस के एएसआई की हत्या कर दी थी। एक सिपाही को गोली मार दी थी। इनके पास से 100 कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार मिले थे।

शहीद मोहनचंद शर्मा, कैलाश चंद्र बिष्ट, धर्मेन्द कुमार, देवेन्द्र सिंह, परवेश राठी व निसार की टीम ने दस नवंबर, 2017 को आतंकी सैफुल्लाह उर्फ कारी को जम्मू में एक घर में घेर लिया था। आतंकी ने गोलियां चला दी थीं। एक गोली एसआई देवेन्द्र को लगी थी। आतंकी को पकड़ने का ऑपरेशन करीब डेढ़ घंटे तक चला था। दिल्ली पुलिस के जवानों की गोलियां से जैश का ये आतंकी सैफुल्लाह ढेर हो गया था और इसके साथी आतंकी जफर इकबाल को गोलियां लगी थीं।

पाकिस्तान निवासी सैफुल्लाह जम्मू रीजन का डिवीजनल कमांडर था। उसे जैश चीफ मौलाना मसूद अजहर से भारत में आतंकी वारदात को अंजाम देने के आदेश मिलते थे। सैफुल्लाह ने अयोध्या में फिदायीन आतंकी हमला करवाया था।

वहीं डीसीपी मनीषी चंद्रा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रविन्द्र जोशी, इंस्पेक्टर विनोद कुमार बड़ोला व भरतपुर, राजस्थान निवासी एसआई बनै सिंह की टीम ने वसंत कुंज इलाके में गैंगस्टर सुरेन्द्र मालिक उर्फ नीतू दबोदिया व उसके दो साथियों आलोक गुप्ता व दीपक को मुठभेड़ में 24 अक्तूबर, 2013 को मार गिराया था। डीसीपी मनीषी चंद्रा ने खुद कार चलाई थी। बदमाशों की गोली से मनीषी चंद्रा बाल-बाल बच गए थे। नीतू ने दिल्ली पुलिस के हवलदार की गोली मारकर पहले हत्या कर दी थी।

Trending Videos

शहीद मोहनचंद शर्मा को मिल चुके हैं सात गेलेंट्री अवार्ड

Gallantry Award to 16 Police Officers including Shaheed Mohanchand Sharma
इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

जामिया नगर के बटला हाउस में इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकियों के साथ 19 सितंबर, 2008 में हुई मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा को मरणोपरांत गेलेंट्री अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। मुठभेड़ में मोहनचंद शर्मा को तीन गोलियां लगी थीं। मोहनचंद शर्मा 1989 में बतौर सब-इंस्पेक्टर भर्ती हुए थे। वह प्रमोशन लेकर छह वर्ष में ही इंस्पेक्टर बन गए थे। उन्हें 2009 में अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्हें अब तक सात बार गेलेंट्री अवार्ड मिल चुका है। मोहनचंद शर्मा की पत्नी माया शर्मा ने गेलेंट्री अवार्ड देने पर सरकार का आभार व्यक्त किया है। माया शर्मा ने कहा कि वह उनकी टीम के सभी पुलिस सदस्यों को धन्यवाद करना चाहती हैं, जो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए थे।

तीन अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक
विशेष पुलिस आयुक्त राजेश खुराना, एएसआई महेश सिंह यादव और एएसआई भूपेन्द्र सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।

16 अफसरों को पुलिस पदक
डीसीपी अमित राय, डीसीपी अमित कुमार लाल, डीसीपी मोहम्मद इरशाद अहमद, एसीपी निर्मला देवी, एसीपी कैलाश चंद्र, एसीपी राजेश गौड़, एसीपी चंद्रकांता, इंस्पेक्टर राजेश कुमार मलिक, इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एसआई मंजू चौहान, एसआई निर्मला देवी, एएसआई राकेश कुमार शर्मा, एएसआई सीताराम यादव, हवलदार सुधीर कुमार और हवलदार मुकेश कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed