फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   G-20 Summit : Special eye on 15 terrorists including Pakistani handler

G-20 Summit : पाकिस्तानी हैंडलर समेत 15 आतंकियों पर विशेष नजर, फरार दहशतगर्दों के अलावा खालिस्तानियों का खटका

Thu, 07 Sep 2023 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 04:56 AM IST
सार

स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें पाकिस्तानी हैंडलर, आईएसआई व दिल्ली में वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके आतंकी शामिल हैं। अभी तक खालिस्तान समर्थकों को छोड़कर किसी अन्य द्वारा हमले के इनपुट नहीं हैं। 

विज्ञापन
G-20 Summit : Special eye on 15 terrorists including Pakistani handler
चौकसी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन को देखते हुए पुलिस पाकिस्तानी हैंडलर समेत 15 आतंकियों पर विशेष नजर रख रही है। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें पाकिस्तानी हैंडलर, आईएसआई व दिल्ली में वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके आतंकी शामिल हैं। अभी तक खालिस्तान समर्थकों को छोड़कर किसी अन्य द्वारा हमले के इनपुट नहीं हैं। 

विज्ञापन


खालिस्तानी माहौल खराब करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे में वारदात रोकने के लिए नई दिल्ली जिले के सभी पुलिस थानों में एक-एक एंटी ग्राफ्टी टीम बनाई गई है। ये टीमें अपने साथ एंटी ग्राफ्टी किट लेकर चलती हैं। इस किट में हर तरह का स्प्रे आदि सामान होता है। अगर कोई खालिस्तानी समर्थक किसी दीवार पर कुछ लिख देता है तो टीम स्प्रे कर तुरंत उसे मिटा देगी। 
विज्ञापन


टीम में सब-इस्पेक्टर स्तर का पुलिस अधिकारी व दो जूनियर कर्मी होते हैं। इसके अलावा नई दिल्ली जिले के सभी थानों में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां टीवी स्क्रीन बढ़ा दी गईं हैं। एक थाना इलाके में बहुत सारे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुछ पहले से ही लगे हुए हैं। कंट्रोल रूम से इन सीसीटीवी कैमरों के जरिये थाना क्षेत्र के हर मार्ग व गली पर नजर रखी जा रही है। सब-इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मियों की कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है। ये पुलिस अधिकारी 24 घंटे हर टीवी स्क्रीन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। चाणक्युपरी, तुगलक रोड, तिलक मार्ग व संसद मार्ग इलाके में कंट्रोल रूम से विशेष चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नई दिल्ली इलाके में कहीं भी पार्क नहीं की जा सकेगी गाड़ी
सम्मेलन के कारण नई दिल्ली इलाके में कहीं भी गाड़ी को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। कहीं गाड़ी खड़ी की गई तो उसे तुरंत उठा लिया जाएगा। पुलिस थानों के सामने भी जो वाहन पार्क किए गए थे उन्हें हटा दिया गया है। पुलिस थानों में भी आम नागरिक की गाड़ी को खड़ा करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed