फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   G-20 Food Festival from today

Delhi : जी-20 फूड फेस्टिवल आज से तालकटोरा स्टेडियम में, लिया जा सकेगा देसी-विदेशी व्यंजनों का स्वाद

Sat, 11 Feb 2023 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 03:40 AM IST
सार

तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार व रविवार को आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देेश के 14 राज्य और 11 होटल भाग ले रहे है। इसके अलावा कृषि मंत्रालय भी अपने स्टॉल लगा रहा है। यहां 43 फूड स्टॉल अंतरराष्ट्रीय और भारतीय पारंपरिक खाद्य पदार्थों पर केंद्रित होंगे।

विज्ञापन
G-20 Food Festival from today
demo pic...

विस्तार

एनडीएमसी के दो दिवसीय जी-20 फूड फेस्टिवल में राजधानी निवासी देश-विदेश के विख्यात व्यंजनों के स्वाद से रूबरू हो सकेंगे। तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार व रविवार को आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देेश के 14 राज्य और 11 होटल भाग ले रहे है। इसके अलावा कृषि मंत्रालय भी अपने स्टॉल लगा रहा है। यहां 43 फूड स्टॉल अंतरराष्ट्रीय और भारतीय पारंपरिक खाद्य पदार्थों पर केंद्रित होंगे।

विज्ञापन


एनडीएमसी के सदस्य कुलजीत चहल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि फूड फेस्टिवल में चार जी-20 के देश चीन, तुर्की, जापान और मैक्सिको अपने राष्ट्रीय व्यंजनों के साथ भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


भारत के 14 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, बिहार, पंजाब, कश्मीर, यूपी, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मणिपुर और मेघालय के विख्यात व्यंजन जनता के लिए उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 11 से अधिक होटल ताज पैलेस, ताजमहल, द कनॉट, ताज एंबेसडर, ले मेरिडियन, आईटीसी मौर्या, द पार्क, द क्लैरिज, द ललित, सिटी पार्क, फूड फिएस्टा, मंच फिट मिलेट्स फूड भी अपने खास खाद्य पदार्थों के साथ आ रहे हैं।


कृषि मंत्रालय इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स की थीम पर फूड फेस्टिवल में आठ स्टॉल लगाएगा। मदर डेयरी भी अपने दुग्ध उत्पाद पेश करेगी। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य पर ‘टेस्ट द वर्ल्ड’ विषय पर जी-20 अंतरराष्ट्रीय फूड फेेस्टिवल का आयोजन कर रही है। इस फेस्टिवल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed