फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   From October 28 the Red Light On Car Off campaign will run in two shifts to reduce pollution

Delhi : 28 अक्तूबर से रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ मुहिम, प्रदूषण कम करने के लिए दो पालियों में चलेगा अभियान

Fri, 21 Oct 2022 09:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 09:36 PM IST
सार

यह अभियान 28 नवंबर तक चलेगा। अभियान के तहत भीड़-भाड़ वाले 100 चौराहों पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए 2500 सिविल डिफेंस कर्मी तैनात किए जाएंगे, जिसकी अनुमति मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है।

विज्ञापन
From October 28 the Red Light On Car Off campaign will run in two shifts to reduce pollution
दिल्ली ट्रैफिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 28 अक्तूबर से रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 28 नवंबर तक चलेगा। अभियान के तहत भीड़-भाड़ वाले 100 चौराहों पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए 2500 सिविल डिफेंस कर्मी तैनात किए जाएंगे, जिसकी अनुमति मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है।

विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह अभियान प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक दो पाली में चलेगा। पहली पाली सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। गोपाल राय ने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से भीड़-भाड़ वाले 100 चौराहे पर चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 2500 सिविल डिफेंस कर्मी लगाए जाएंगे। राय के मुताबिक, पिछले बार की तरह भीड़-भीड़ वाले 100 चौराहों पर प्रत्येक शिफ्ट में 20-20 सिविल डिफेंस कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक चौराहे पर 10-10 कर्मी तैनात रहेंगे। दिल्ली के मुख्य चौराहों पर सिविल डिफेंस कर्मी टी-शर्ट, प्लेकार्ड/बैनर के द्वारा लोगों को जागरूक करेंगे। चौराहे पर जो लोग गाड़ी बंद नहीं करेंगे, उन्हें गांधीगीरी के जरिये एवं गुलाब का फूल देकर गाड़ी बंद करने का आग्रह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 तक वाहन प्रदूषण होगा कम
गोपाल राय ने कहा कि पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान को सफलता पूर्वक लोग पालन करते हैं, तो दिल्ली के अंदर 15 से 20 फीसदी तक वाहन प्रदूषण को कम किया जा सकता है। आम तौर पर यह देखा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति दिल्ली में अपनी गाड़ी लेकर निकलता है तो वापस घर पहुंचने तक लगभग आठ से 10 रेडलाइट पर रुकता है। यदि वह दो मिनट एक चौराहे पर रुकता है और अपनी गाड़ी का इंजन बंद नहीं करता है तो वह 25 से 30 मिनट अपने गाड़ी के ईंधन को व्यर्थ में जलाता है। इसलिए इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन

अभियान में पर्यावरण मित्र, आरडब्लूए, मार्केट एसोशिएशन, इको क्लब और पर्यावरण से संबंधित एनजीओ को भी जोड़ा जाएगा। - गोपाल राय, पर्यावरण मंत्री, दिल्ली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed