फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   From next month 50 perscent of AIIMS doctors will be on leave permission to take summer leave

दिल्ली: अगले महीने से एम्स के 50 फीसदी डॉक्टर रहेंगे छुट्टी पर, ग्रीष्म अवकाश लेने की दी अनुमति

Fri, 15 Apr 2022 12:29 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 12:29 AM IST
सार

एम्स में ग्रीष्म अवकाश के चलते डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। ऐसे में ओपीडी आने वाले रोगियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
From next month 50 perscent of AIIMS doctors will be on leave permission to take summer leave
AIIMS - फोटो : Social media

विस्तार

अगले महीने से दिल्ली एम्स के 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। 16 मई से 15 जुलाई के बीच दो चरणों में संस्थान के सभी डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे। एम्स प्रबंधन ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए आगामी 30 अप्रैल तक छुट्टी पर जाने वाले डॉक्टरों का ब्यौरा मांगा है। साथ ही कहा है कि 50 फीसदी से कम उपस्थिति नहीं होनी चाहिए। हालांकि, इसके लिए प्रबंधन ने सलाह दी है कि 16 मई से 14 जून और 16 जून से 15 जुलाई तक दो अलग-अलग चरण में छुट्टी दी जा सकती है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एम्स में ग्रीष्म अवकाश के चलते डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। ऐसे में ओपीडी आने वाले रोगियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ओपीडी के अलावा ऑपरेशन को लेकर भी कई बार मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। पहले से तय ऑपरेशन का अवकाश की वजह से आगे बढ़ाना पड़ता है। हालांकि प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए डॉक्टरों को अलग-अलग चरण में अवकाश लेने के लिए कहा है। ताकि मरीजों का इलाज किसी भी तरह बाधित न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed