{"_id":"606b68788ebc3ee64f1ceb68","slug":"friend-murdered-when-asked-lent-money-ashram-news-noi5754616200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार में रुपये वापस मांगने पर की थी हत्या, दोस्त समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार में रुपये वापस मांगने पर की थी हत्या, दोस्त समेत दो गिरफ्तार
Tue, 06 Apr 2021 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर नोएडा सेक्टर-137 निवासी रजनीश कुमार जैन (49) ने अपने दोस्त दीपक (30) की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किए। उसने दिल्ली के अर्जुन नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर शमशेर सिंह उर्फ बॉबी (51) के साथ मिलकर दीपक के शव को आनंद विहार में एमटीएनएल कार्यालय के पास ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद मामला सुलझाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे हत्या में इस्तेमाल कार और बाइक भी बरामद हो गई है।
शाहदरा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी 2021 को आनंद विहार में एमटीएनएल बिल्डिंग के सामने रोड पर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। 4 फरवरी को लोनी निवासी ललित ने आनंद विहार थाने पहुंचकर सूचना दी कि शव उसके छोटे भाई दीपक (30) का है। दीपक शाहदरा इलाके के छोटा बाजार में बिजली की दुकान चलाता था और वहीं पास के अर्जुन नगर में रहता था। पूछताछ में पता चला कि दीपक का रुपयों के लेन-देन को लेकर कई लोगों से विवाद था।
जांच में पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दीपक के दोस्त रजनीश कुमार जैन तक पहुंची। पूछताछ में उसने दीपक की हत्या की बात कबूल कर ली। रजनीश ने बताया कि वह टैक्स भरवाने का काम करता है। दीपक से कुछ समय पूर्व उसने एक लाख रुपये उधार लिये थे। उधर, दीपक ने खुद कुछ लोगों से कर्ज लिया हुआ था। 18 से 22 जनवरी के बीच लेनदारों ने दीपक को बहुत परेशान किया। उसने गुस्से में रजनीश से अपने रुपये तुरंत वापस करने को कहा। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसी रात रजनीश ने सोते समय दीपक की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त की मदद से सेंट्रो कार में शव को डालकर ठिकाने लगा दिया। दीपक के औजार और कपड़े बाइक पर ले जाकर यमुना खादर में फेंक दिए।