फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Friend had slapped the mother, son killed her to take revenge

दोस्त ने मां को मारा था थप्पड़, बदला लेने के लिए बेटे ने कर दी हत्या

Tue, 28 Sep 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Friend had slapped the mother, son killed her to take revenge
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साल भर पहले मां को थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए एक युवक ने गत 20 सितंबर को अपने दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त आशीष उर्फ रोहन के रूप में हुई है। ज्योति नगर इलाके में ही 24 सितंबर को शव सड़ी-गली हालत में शव बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में अशोक नगर निवसी ऋषभ उर्फ गोलू (19) और एलआईजी फ्लैट निवासी ऋतिक आनंद (19) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अशोक नगर निवासी कार्तिक फरार है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आशीष (20) अपने बड़े भाई दीपक के साथ मीत नगर इलाके में रहता था। वह डीजे का काम करता था, जबकि दीपक प्राइवेट नौकरी में है। गत 20 सितंबर की रात आशीष अपने घर से गायब हो गया। परिजनों के मुताबिक वह अक्सर परिवार को बिना बताए निकल जाता था। ऐसे में पहले उसका इंतजार किया और अगले दिन सभी जगह तलाशा। कहीं नहीं मिला तो 24 सितंबर को ज्योति नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी। जांच के दौरान पुलिस को ज्योति नगर इलाके में ही सुनसान जगह से सड़ी-गली हालत में एक युवक का शव मिला, जिसकी शिनाख्त आशीष के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि 20 सितंबर की रात आशीष पार्टी करते हुए अचानक घर से गायब हो गया था। उस दिन उसके साथ ऋषभ, ऋतिक और कार्तिक थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक फुटेज में तीनों युवक आरोपी आशीष को पीटते दिखाई दिए। इस आधार पर पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी। छानबीन के बाद ऋषभ और ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने बताया कि आशीष की बहन कार्तिक के मकान में किराए पर रहती थी। दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ तो आशीष ने कार्तिक की मां को थप्पड़ मार दिया था। यह घटना करीब एक साल पहले की है। इस बात पर कार्तिक गुस्से में था और वह आशीष से बदला लेना चाहता था। साजिश को अंजाम देने के लिए आशीष ने अपने घर पार्टी रखी। ऋषभ, कार्तिक और ऋतिक भी पार्टी में शामिल थे। वहां भी इनका आशीष से झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी बहाने से बुलाकर आशीष को सूनसान जगह ले गए। वहां पहले उसे बुरी तरह पीटा और बाद में सिर पर पत्थर से वारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के दोस्त के बेटे की हत्या करने वाला रीवा से गिरफ्तार
नई दिल्ली। मां के दोस्त के बेटे की हत्या कर फरार आरोपी को अमन विहार थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए वह साधु के भेष में एक पहाड़ पर बने मंदिर में नाम बदलकर पूजा पाठ कर रहा था। पुलिस ने उसके इस्तेमाल किए गए मोबाइल से उस तक पहुंची और दबोच लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक उसकी मां पर बुरी नियत रखता था। इस वजह से उसने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल नेे बताया कि आरोपी की पहचान किराड़ी निवासी राहुल (28) के रूप में हुई है। गत 3 मई को किराड़ी में रहने वाली सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे राहुल ने एक युवक को चाकू मार दिया है। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अगस्त 2021 में उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विकास के रूप में हुई, जो सुरेश के पुरुष मित्र का बेटा था और एक साल से महिला के साथ ही रहता था। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों, परिजन व दोस्त से पूछताछ की और उनके मोबाइल के सीडीआर को खंगाला। जांच के दौरान पता चला कि राहुल दो मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था, जिसे बाद में बंद कर दिया। इन मोबाइल नंबरों की लोकेशन हरियाणा, यूपी और एमपी में आ रही थी। पुलिस की एक टीम प्रयागराज गई, जहां पता चला कि मोबाइल का इस्तेमाल एक साधु कर रहा था। पुलिस ने साधु का फोटो लिया, जिसका हुलिया राहुल से मिल रहा था। प्रयागराज में उसकी तलाश के दौरान कई लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह रीवा में किसी मंदिर में रहता है। पुलिस वहां पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। वह करण गिरी महाराज के नाम से हुलिया बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed