किसान आंदोलन: स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस से बदसलूकी का आरोप
मनदीप पूनिया एक स्वतंत्र पत्रकार हैं, वो एक न्यूज एजेंसी में काम करते हैं। शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसा के दौरान वह वहां मौजूद थे। मनदीप पर आरोप है उन्होंने दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ से बदसलूकी की थी। साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों के काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।Freelance journalist Mandeep Poonia has been arrested by Delhi Police for misbehaving with police personnel and obstructing public servant from discharging duties at Singhu border: Delhi Police
— ANI (@ANI) January 31, 2021विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनदीप पुनिया की गिरफ्तारी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि रोहतक के पत्रकार मनदीप पुनिया को जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।मनदीप को लेकर पुलिस को फौरन स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अगर नागरिक व प्रेस स्वतंत्रता को कुचलने की कोई भी कोशिश की जाती है तो ऐसे प्रयास देश स्वीकार नही करेगा।
रोहतक के पत्रकार मनदीप पुनिया को जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।मनदीप को लेकर पुलिस को फौरन स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
अगर नागरिक व प्रेस स्वतंत्रता को कुचलने की कोई भी कोशिश की जाती है तो ऐसे प्रयास देश स्वीकार नही करेगा।#MandeepPunia pic.twitter.com/VKY5oXi6gN— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) January 31, 2021