Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fraud of profit on investment in crypto currency cheated 2.50 crore, arrested

क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मुनाफे का झांसा दे 2.50 करोड़ ठगे, गिरफ्तार

Sat, 02 Jan 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud of profit on investment in crypto currency cheated 2.50 crore, arrested
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 2.50 करोड़ रुपये ठगने वाले जालसाज उमेश वर्मा को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी को अंजाम देने के बाद दुबई भाग गया था। आरोपी ने निवेशकों को हर महीने 20 से 30 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर ठगी की थी।
विज्ञापन

शाखा के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि जोगिंदर कुमार सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने उमेश वर्मा के खिलाफ जालसाजी की शिकायत दी थी। बताया था कि उमेश और उसके बेटे भारत ने प्लूटो एक्सचेंज नाम से कंपनी खोल रखी थी। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर प्रतिमाह 20 से 30 फीसदी मुनाफा देेने का आश्वासन दिया था। साथ ही अगर कोई निवेशक अन्य निवेशकों को लाएगा तो उन्हें कमीशन भी दिया जाएगा। वर्ष 2017 में कई निवेशकों ने इस कंपनी में पैसे लगाए, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का मुनाफा नहीं मिला। हालांकि कंपनी की ओर से उन्हें चेक दिए गए थे, वह सभी बाउंस हो गए। निवेशकों के दबाव बढ़ाने पर आरोपी कनॉट प्लेस स्थित अपना कार्यालय बंद कर दुबई फरार हो गया। शाखा ने निवेशकों की शिकायत पर वर्ष 2020 में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि जिन 45 निवेशकों ने शाखा में शिकायत की, उनसे आरोपी ने 2.50 करोड़ की ठगी की। उमेश कंपनी का मालिक था और फर्म के नाम से खोले गए सभी बैंक खातों का अधिकृत हस्तक्षरकर्ता था। उसने गलत तरीके से खाते से पैसे निकाल लिए थे। उसने चिटफंड कंपनी खोली और अपने वेबसाइट और यूट्यूब पर ऐसे वीडियो डाले, जिससे निवेशक कंपनी के प्रति आकर्षित हों। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किया और बृहस्पतिवार को उसके दुबई से भारत आने की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार में घाटा होने पर बना जालसाज
जांच में पता चला कि उमेश वर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है। उसने ग्रीटिंग कार्ड्स और ज्वेलरी का कारोबार शुरू किया था, लेकिन इसमें उसे घाटा हुआ। उसका अपने पार्टनर और मकान मालिक से लगातार विवाद रहा। वर्ष 2017 में राजस्व खुफिया निदेशालय ने उसे सोने की तस्करी में गिरफ्तार किया। जेल से निकलने के बाद उसने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर लोगों को ठगना शुरू कर दिया।

ये है क्रिप्टो करेंसी
क्रिप्टो करेंसी एक ऐसी मुद्रा है जो कंप्यूटर एल्गोरिथ्म पर बनी होती है। अमूमन रुपया, डॉलर, यूरो या अन्य मुद्राओं की तरह ही इस मुद्रा का संचालन किसी राज्य, देश, संस्था या सरकार द्वारा नहीं किया जाता। यह एक डिजिटल करेंसी होती है जिसके लिए क्रिप्टोग्राफी का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed