फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fraud of crores on the pretext of selling iPhone cheaply, three arrested

आईफोन को सस्ते में बेचने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, तीन गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Fraud of crores on the pretext of selling iPhone cheaply, three arrested
नई दिल्ली। आईफोन को बेहद कम दाम में बेचने का झांसा देकर करीब 250 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को शाहदरा जिला के साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तन्हा ग्रीन सोसाइटी सिटी, मेरठ निवासी मास्टरमाइंड साहिल अरोड़ा (25), गांव मटोरा-मवाना मेरठ निवासी अश्विनी उर्फ शिवम (21) और हरिद्वार, उत्तराखंड निवासी आशीष (24) के रूप में हुई। आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल और सिमकार्ड बरामद हुए है। साथ ही पांच बैंकों में खाता होने की जानकारी भी मिली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर. सत्य सुंदरम ने बताया कि बृहस्पतिवार को मानसरोवर पार्क थाने में कुणाल दत्त शर्मा ने 1.50 लाख ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर सस्ते आईफोन का विज्ञापन देखा था। पीड़ित ने दिए गए नंबर पर बात की तो दो मोबाइलों का 40-40 हजार में सौदा हो गया। आरोपियों ने कुणाल से 20 फीसदी ज्यादा एडवांस के रूप में मांगा। पीड़ित ने रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद डिलीवरी, सिक्योरिटी और कई अन्य चार्ज बताकर 1.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन, पीड़ित को मोबाइल नहीं मिला। जांच के बाद पुलिस ने मेरठ में साहिल अरोड़ा, अश्विनी और आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की बात कबूल कर ली। मेरठ कॉलेज से ग्रेजुएट साहिल ने बताया कि वह इस पूरे गोरखधंधे का मास्टरमाइंड है। उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया है। वह महंगे आईफोन सस्ते में बेचने का झांसा देता था। वह 20 फीसदी रकम एडवांस मांगता था। इसके बाद धीरे-धीरे और रकम लेकर मोबाइल बंद कर लेता था। आरोपी रुपयों को आशीष और अश्विनी के खातों में ट्रांसफर कर देता था। वह फिलहाल 250 से अधिक लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुका है। मुंबई, गुजरात समेत देश के बाकी हिस्सों में लोगों से ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed