फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fraud by pretending to be an officer in PMO Delhi Police is investigating

फर्जीवाड़ा: खुद को पीएमओ में अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करने का प्रयास, दिल्ली पुलिस कर रही जांच

Fri, 15 Apr 2022 11:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Apr 2022 11:17 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति ने खुद को पीएमओ का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को ठगने का प्रयास किया है। इस संबंध में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Fraud by pretending to be an officer in PMO Delhi Police is investigating
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना - फोटो : Social media

विस्तार

एक शख्स ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव बताकर धोखाधड़ी का प्रयास किया। यह जानकारी दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शुक्रवार शाम ट्वीट कर दी। हालांकि इस संबंध में शुक्रवार देर रात तक जानकारी नहीं मिल पाई थी कि जांच दिल्ली पुलिस की किस यूनिट को सौंपी गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुनाल मर्चेंट नाम के शख्स के पास विवेक कुमार नाम से एक मेल गया था। इस मेल को भेजने वाले शख्स ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव बताकर पीएम के लिए एक पर्सनल टेबल बनाने का आर्डर दिया। आरोपी ने आगे कहा है कि प्रधानमंत्री इसे अपने ऑफिस में इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली है।

विज्ञापन

शिकायत में क्या कहा गया है इस बारे में दिल्ली पुलिस की ओर से अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। दिल्ली पुलिस की ओर से यही कहा जा रहा था कि एक फर्जी व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से मेल कर फर्जीवाड़ा करना चहाता था। पुलिस इस व्यक्ति की तलाश कर रही है।

शुक्रवार देर रात तक खुलासा नहीं हो पाया था कि पुलिस आयुक्त ने जांच दिल्ली पुलिस की किस यूनिट को सौंपी है। माना जा रहा है कि जांच बहुत ही एक्सपर्ट माने जाने वाली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल या फिर स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर खुद को प्रधानमंत्री का निजी सचिव बताने वाले आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।  प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली जिले में आता है। नई दिल्ली जिला डीसीपी अमरूथा गुगुलोथ का कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय ये शिकायत मिलने की कोई जानकारी नहीं है। नई दिल्ली जिला पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed