फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   four year degree course in jnu from coming session

2021 सत्र से जेएनयू में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई

Sat, 30 Jan 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
four year degree course in jnu from coming session
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) अगले शैक्षणिक सत्र 2021-22 से चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका भी देगा। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अगले शैक्षणिक सत्र से बहुविषयक प्रोग्राम की पढ़ाई भी शुरू होगी। खास बात यह है कि तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम तो चलता रहेगा, इसके साथ चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को चार वर्षीय डिग्री और बहुविषयक प्रोग्राम की पढ़ाई शुरू करवाने को कहा है। इसीलिए विश्वविद्यालय इन संभावनाओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। जेएनयू की अकेडमिक काउंसिल ने 2020 में ही चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

ये प्रोग्राम स्कूल ऑफ साइंसेस समेत कुछ अन्य स्कूलों में शुरू होने की संभावना है। इसमें ऐसे विषयों को शामिल किया जाएगा, जिनमें छात्र स्नातक डिग्री के साथ शोध में आगे अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। जेएनयू का स्कूल ऑफ साइंसेस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विभागों में शामिल है। अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी इसका नाम है। इस कारण विवि प्रशासन चार वर्षीय डिग्री को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस और सोशल साइंस का मिश्रण
विश्वविद्यालय में छात्रों को साइंस के साथ-साथ सोशल साइंस के विषयों की पढ़ाई का भी मौका मिलेगा। इस बहुविषयक प्रोग्राम से छात्रों को डिग्री में लाभ होगा। इसमें छात्र साइंस के साथ अपने मनपसंद अन्य स्ट्रीम के कोर्स या विषय चुन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed