{"_id":"6216a5e2082bc51343464c8c","slug":"four-miscreants-nabbed-after-encounter-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मुठभेड़ के बाद दबोचे गए चार बदमाश, गोली लगने से एक जख्मी, पुलिसा का दावा- कई मामले सुलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मुठभेड़ के बाद दबोचे गए चार बदमाश, गोली लगने से एक जख्मी, पुलिसा का दावा- कई मामले सुलझे
Thu, 24 Feb 2022 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:53 AM IST
सार
बदमाशों ने पुलिस टीम पर पहले चलाई गोली, एएसआई की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, बाल-बाल बचा। उत्तरी दिल्ली में हथियार दिखाकर ताबड़तोड़ लूट कर रहे थे बदमाश, दो तमंचे, 5 कारतूस व कार बरामद।
विज्ञापन
गिरफ्त में बदमाश...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मंगलवार शाम मुठभेड़ के बाद स्पेशल स्टाफ ने चार बदमाशों को दबोचा। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान छपिया, गोंडा, यूपी निवासी जितेंद्र कुमार मोर्या उर्फ मुन्ना (26), झारखंड निवासी नरेश कुमार मंडल (27) छपिया, गोंडा निवासी राकेश कुमार मोर्या (29) और रविंदर (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, पांच कारतूस और एक कार बरामद की है। पुलिस ने 16 फरवरी को ही गैंग के एक बदमाश अतुल शर्मा उर्फ खान (28) को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की गोली लगने से जितेंद्र उर्फ मुन्ना जख्मी हुआ है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूट के कई मामले सुलझाए हैं।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि बदमाशों ने सात फरवरी को कारोबारी दीपक बंसल के बेटे तरुण को सब्जी मंडी इलाके में गोली मारकर उनसे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए थे। दीपक का खारी बावली इलाके में कारोबार है। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ ने भी जांच शुरू की।
विज्ञापन
छानबीन के बाद 16 फरवरी को पुलिस ने वजीराबाद इलाके से अतुल को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कारोबारी पर जितेंद्र उर्फ मुन्ना व उसके गैंग ने गोली चलाई थी। गैंग पूरे उत्तरी दिल्ली व उत्तर-पश्चिम दिल्ली में हथियारों के बल पर लूटपाट कर रहा है। आरोपियों की जानकारी जुटाई गई। इस बीच मंगलवार को टीम को पता चला कि आरोपी आरसीसी नाला, वजीराबाद के पास कार से आने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर ट्रैप लगाकर उनको दबोचने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी सूखे नाले में कूदकर फरार होने लगे। इस बीच जितेंद्र ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली एएसआई हरफूल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।
जवाबी कार्रवाई में हरफूल ने गोली चलाई तो जितेंद्र की टांग में लगी। इसके बाद जितेंद्र व बाकी आरोपियों को काबू कर लिया गया। जितेंद्र ने बताया कि वह गांव में एक मर्डर कर बदमाश बन गया था। उसने नरेश मंडल के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। अुतल नरेश के बचपन का दोस्त है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इनकी गिरफ्तारी से लूटपाट के पांच मामले सुलझे हैं।