{"_id":"6161f5928ebc3e05e91ab719","slug":"four-including-engineer-arrested-for-cheating-us-citizens-ashram-news-noi609559366","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी नागरिकों से ठगी में इंजीनियर समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी नागरिकों से ठगी में इंजीनियर समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। अमेजन की फर्जी वेबसाइट बनाकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी काल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए दक्षिण-पूर्व जिले की साइबर सेल ने इंजीनियर व डिप्लोमा इंजीनियर समेत चार आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से दस मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, दो कंप्यूटर और एक वाईफाई राउटर बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि छह अक्तूबर को साइबर सेल को सूचना मिली कि शाहीन बाग इलाके में विदेशियों से ठगी करने वाले कुछ लोग फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हैं। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर एशवीर सिंह की टीम ने शनिवार तड़के करीब 4.30 बजे शाहीन बाग की एक बिल्डिंग में छापा मारा। वहां चारों आरोपी विदेशी नागरिकों से फोन पर बातचीत करते मिले। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें काबू कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग इंटरनेट कॉलिंग के जरिये विदेशी नागरिकों को चपत लगा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि इनके गैंग में कई अन्य लोग भी शामिल है। आरोपियों की पहचान जीटीबी नगर, प्रयागराज निवासी शादाब अहमद उर्फ शादाब मलिक, दिल्ली के शाहीन बाग निवासी अर्जुन सिंह सैनी व मो. मुकर्रम हुसैन और मालवीय नगर निवासी गगन भाटिया के रूप में हुई है। शादाब बीटेक इंजीनियर है जबकि अर्जुन ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग से डिप्लोमा कर रखा है। चारों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
ऐसे दिया जाता था ठगी को अंजाम
आरोपियों ने बताया कि इन्होंने अमेजन के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई हुई थी। विदेशी (खासकर अमेरिकी) जब वेबसाइट को सर्च करते थे तो सबसे ऊपर इनकी वेबसाइट की दिखती थी। पीड़ित किसी तकनीकी सहायता के लिए कॉल सेंटर में कॉल करते थे। सिके बदले आरोपी किसी न किसी मद में अमेजन गिफ्ट कार्ड के नाम से यूएस डॉलर एेंठ लेते थे। इसके बाद अलग-अलग एप से इन कार्ड को अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया जाता था।