फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four BJP MLAs expelled from the House for creating a ruckus

हंगामा करने पर सदन से बाहर निकाले भाजपा के चार विधायक

Thu, 11 Mar 2021 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Four BJP MLAs expelled from the House for creating a ruckus
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा के चार विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया। भाजपा विधायक दिल्ली परिवहन निगम द्वारा बसों की खरीद पर कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के अनुमति नहीं देने पर विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया और सदन में ही नारेबाजी करने लगे। पहली बार हंगामा करने पर सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया, लेकिन फिर सदन शुरू होने पर हंगामा नहीं रुका तो चार विधायकों को मार्शलों ने सदन से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

नियम 55 के तहत अल्पकालिक चर्चा में बढ़ती महंगाई को लेकर चर्चा के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विधायक विजेंद्र गुप्ता, ओपी शर्मा, जितेंद्र महाजन व अभय वर्मा महंगाई पर चर्चा की जगह डीटीसी में कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे कहा कि वह इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को चर्चा की अनुमति देंगे, लेकिन भाजपा विधायक बुधवार को ही इस पर चर्चा कराने की जिद पर अड़े रहे। हंगामा नहीं रुकने पर गोयल ने सदन की कार्यवाही दोपहर सवा तीन बजे 15 मिनट के लिए यह कहते हुए स्थगित कर दी कि भ्रष्टाचारियों को हर जगह भ्रष्टाचार ही दिखता है। इसके बाद, जैसे ही सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा कराने की दोबारा मांग शुरू कर दी। इसके बाद अध्यक्ष ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को सदन से बाहर करने का निर्देश दिया। इसके बाद भाजपा के तीन अन्य विधायक मोहन सिंह बिष्ट, ओपी शर्मा व जितेंद्र महाजन ने भी सीट से उठकर नारेबाजी शुरू कर दी। फिर सभी चारों विधायकों को मार्शलों ने सदन से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा विधायकों का कहना था कि दिल्ली सरकार द्वारा 1000 लो-फ्लोर सीएनजी बसों की खरीद में बड़ा घोटाला सामने आया है। 27 नवंबर 2020 को डीटीसी बोर्ड की बैठक में इन बसों की खरीद पर मुहर लगाई गई थी, लेकिन साढ़े तीन माह बीतने के बाद भी डीटीसी बोर्ड की वेबसाइट पर इन्हें नहीं डाला गया। इसे लेकर भाजपा ने दिल्ली के उपराज्यपाल से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed