फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four arrested including female leader in prostitution

Delhi News: देह व्यापार में महिला सरगना समेत चार गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2023 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Four arrested including female leader in prostitution
प्रशांत विहार के एक मकान में चल रहा था धंधा
विज्ञापन

17 लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया, मामला दर्जकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। एक महिला अपने सहयोगी के साथ धंधे को चला रही थी। पुलिस ने महिला सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो ग्राहक हैं। पुलिस ने यहां से 17 लड़कियों को छुड़ाया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

रोहिणी जिला पुलिस जिले में चल रहे देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य पर निगरानी रख रही थी। 27 सितंबर को प्रशांत विहार थाना पुलिस को इलाके के एक मकान में देह व्यापार रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने नकली ग्राहक भेजकर सौदा तय किया। सौदा तय होने के बाद पुलिस टीम ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस को वहां रैकेट चलाने वाली 43 साल की एक महिला और उसका कन्हैया नगर निवासी 32 साल का सहयोगी मिला, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी 23 साल के दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में 17 लड़कियों को सकुशल छुड़ाया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ आईटीपी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला सरगना अपने पति के साथ रोहिणी इलाके में रहती है। वह अपने सहयोगी के साथ प्रशांत विहार में किराए पर मकान लेकर देह व्यापार का धंधा चला रही थी। वह दिल्ली के विभिन्न इलाके से लड़कियों को यहां बुलाती थी। उसका सहयोगी ग्राहकों को लेकर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed