फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four arrested for stealing shares worth one million by hacking trading account

फर्जीवाड़ा : ट्रेडिंग अकाउंट हैक कर दस लाख के शेयरों की चोरी, चार गिरफ्तार

Sat, 27 Nov 2021 07:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 27 Nov 2021 07:06 AM IST
सार

गैंग का सरगना जामिया से बीबीए कर चुका है। पुलिस ने इनके कब्जे से दस लाख के शेयर, तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Four arrested for stealing shares worth one million by hacking trading account
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य जिला पुलिस ने एक महिला के ट्रेडिंग अकाउंट को हैक कर दस लाख के शेयरों की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना जामिया से बीबीए कर चुका है। पुलिस ने इनके कब्जे से दस लाख के शेयर, तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि कई लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त स्वेता चौहान ने बताया कि राजनगर, गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने 23 नवंबर को दरियागंज थाने में ठगी की शिकायत की थी। उसने बताया कि उसने अगस्त 2008 में मेसर्स बोनांजा पोर्टफोलियो लिमिटेड के साथ एक ट्रेडिंग खाता खोला। वर्ष 2017 में उसने कंपनी में केवाईसी जमा किया और मोबाइल नंबर और ईमेल पते की पुष्टि की।
विज्ञापन


उसका कहना था कि उसने जब 30 मार्च 2021 को खाते की जांच की तो उसके खाते से उसके शेयर गायब थे। उसने कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि 19 मार्च 2021 को उसके खाते में एक मोबाइल नंबर और एक नई ई-मेल अपडेट करवाई गई थी। उसके बाद शेयरों को अजय कुमार के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खाते की जांच और तकनीकी मदद से मंगोलपुरी निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि बोनांजा कंपनी में कार्यरत सुखदेव ने शिकायतकर्ता के खाते की जानकारी भारत भूषण को दी। जो पहले कंपनी में काम कर चुका है। उसके बाद बुराड़ी निवासी भारत भूषण और पांडव नगर निवासी परविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता के डीमेट खाते से शेयर हड़पने की साजिश रची। उसने अजय से डीमेट खाता खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने भारत भूषण, परविंदर और सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि अजय दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है और राजेंद्र नगर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। परविंदर के संपर्क में आने के बाद ठगी को अंजाम दिया। परविंदर जामिया से बीबीए कर चुका है। उसने ही पीड़िता के फर्जी कागजात कंपनी में देकर उसके खाते से शेयर हैक किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed