फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   four arrested for drug smuggling in kathua 950 bottles of cocrax and max recovered

जम्मू-कश्मीर: नशा तस्करी करते चार गिरफ्तार, दिल्ली से लाई गईं कोक्रैक्स और मैक्स की 950 बोतलें बरामद

Mon, 06 Dec 2021 12:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Dec 2021 12:44 AM IST
सार

एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि गोविंदसर रेलवे मार्ग पर पुलिस ने जांच के दौरान एक रेंज रोवर कार में से कोक्रैक्स और मैक्स की 950 बोतलें बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
four arrested for drug smuggling in kathua 950 bottles of cocrax and max recovered
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में नशे की खेप पहुंचाने के लिए तस्कर अब महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिना नंबर की ऐसी ही एक रेंज रोवर में दिल्ली के चांदनी चौक से लाई गई कोक्रैक्स और मैक्स की 950 बोतलें कठुआ पुलिस ने बरामद की हैं। मामले में संलिप्त दिल्ली के तीन और जम्मू के एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नशे की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। तस्करी जिस गाड़ी के जरिये की जा रही थी, उसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। आरोपी अपने रसूख से नाके पार करने की फिराक में थे। वाहन की नंबर प्लेट भी हटाई गई थी।

विज्ञापन


एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि गोविंदसर रेलवे मार्ग पर पुलिस ने जांच के दौरान एक रेंज रोवर कार में से कोक्रैक्स और मैक्स की 950 बोतलें बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान विक्रम शर्मा उम्र (55) निवासी लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी नगर जम्मू, सनी (38) निवासी सुभाष नगर दिल्ली, ऋतिक सोनी निवासी उत्तम नगर विकासपुरी एक्सटेंशन गली नंबर 06 दिल्ली (21) और प्रदीप सपरा निवासी डब्ल्यूजेड 308, तिहाड़ गांव पश्चिम दिल्ली (31) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। खेप दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से लाई जा रही थी। फिलहाल इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तस्कर जम्मू सांबा कठुआ में इसकी तस्करी करते थे।  गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed