फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Former Chief Secretary Anshu Prakash said, CM was the key person of conspiracy

दिल्ली : पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने कहा, सीएम थे साजिश के सूत्रधार

Wed, 30 Mar 2022 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 06:43 AM IST
सार

दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव पर हमला करने का मामला। नौ को आरोप मुक्त करने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर अपील में दी दलील।

विज्ञापन
Former Chief Secretary Anshu Prakash said, CM was the key person of conspiracy
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया साजिश के सूत्रधार (किंगपिन) थे। उनकी वजह से 2018 में उनके साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन


प्रकाश ने इस मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और आप के नौ अन्य विधायकों को आरोपमुक्त करने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर एक अपील की सुनवाई के दौरान यह दलील दी। आपराधिक मामला 19 फरवरी, 2018 को केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर एक बैठक के दौरान प्रकाश पर हुए कथित हमले से संबंधित है।
विज्ञापन


प्रकाश की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल से बताया कि निचली अदालत ने मामले में राजनेताओं को आरोप मुक्त करने के फैसले में गलती की। उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार ने जांच एजेंसी के लिखित अनुरोधों के बावजूद दिल्ली पुलिस को निचली अदालत के आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका दायर करने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल और सिसोदिया इस साजिश में लिप्त थे। इसके तहत 11 विशिष्ट विधायकों को रात 12 बजे सीएम आवास पर बुलाया गया था। बैठक विशेष रूप से सीएम के एक ड्राइंग रूम में रखी गई थी, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।  विधायकों को मुख्य सचिव के आगमन समय से एक घंटे पहले उपस्थित होने के लिए बुलाया गया था।


बैठक किसी एजेंडा के बगैर बुलाई गई थी और इसमें संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों को गोपनीयता बनाए रखने के लिए नहीं बुलाया गया था। वकील ने अदालत को बताया कि बरी किए गए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री (उप सीएम) सहित विधायकों ने अदालत के समक्ष अपना रुख बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed