{"_id":"636ffead0d1b2819cb14a04e","slug":"former-aiims-director-randeep-guleria-took-voluntary-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, अभी बाकी थे पांच महीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, अभी बाकी थे पांच महीने
Sun, 13 Nov 2022 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Nov 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया
- फोटो : ANI
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने पांच माह पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। उन्होंने करीब 30 सालों तक एम्स में सेवा की।
इस दौरान उन्हें निदेशक के तौर पर काम करने का मौका मिला। दो बार उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया। पद से हटने के बाद उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन को मंजूर कर लिया गया है। डॉ. गुलेरिया अगले साल अप्रैल में रिटायर हो रहे थे।
बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान डॉ. गुलेरिया ने सरकार के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया था। गुलेरिया एम्स में 1992 में चिकित्सा विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में शामिल हुए और उन्होंने 2011 में पल्मनरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप चिकित्सा विभाग का गठन किया।
विज्ञापन
28 मार्च, 2017 को पांच साल के कार्यकाल के लिए एम्स के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने विभाग का नेतृत्व किया। उनका कार्यकाल 24 मार्च को समाप्त होना था, लेकिन इसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। इसके पूरा होने पर उन्हें तीन और माह के लिए सेवा विस्तार प्रदान किया गया।