{"_id":"60fee14b997ae82a9c0fc2db","slug":"foreign-woman-arrested-for-smuggling-banned-remdesivir-and-other-drugs-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित रेमेडिसिविर और अन्य दवाओं की तस्करी में विदेशी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित रेमेडिसिविर और अन्य दवाओं की तस्करी में विदेशी महिला गिरफ्तार
Mon, 26 Jul 2021 09:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:52 PM IST
सार
सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान तंजानिया निवासी ऐमान गुलशनराजा सैयद के रूप में हुई है। जो अदीस अबाबा जाने के लिए हवाई अड्डे पर आई थी। 25 जुलाई की रात करीब पौन दस बजे हवाई अड्डे पर तैनात सीआईअएसएफ के निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने टर्मिनल तीन पर एक युवती को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पाया।
विज्ञापन
दवाओं की तस्करी में विदेशी महिला गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा(आईजीआई) पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने एक विदेशी महिला को प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। महिला के पास से कोविड की प्रतिबंधित रेमेडिसिविर इंजेक्शन की 70 शीशियां सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिली है।
बरामद दवाओं की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ के जवानों ने महिला को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया है। अधिकारी उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान तंजानिया निवासी ऐमान गुलशनराजा सैयद के रूप में हुई है। जो अदीस अबाबा जाने के लिए हवाई अड्डे पर आई थी। 25 जुलाई की रात करीब पौन दस बजे हवाई अड्डे पर तैनात सीआईअएसएफ के निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने टर्मिनल तीन पर एक युवती को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पाया।
विज्ञापन
शक होने पर सीआईएसएफ के जवानों ने उसे हिरासत में लेकर उसके बैग को एक्सरे मशीन पर जांच की। बैग में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखा। बैग को खोलकर उसकी तलाशी लेने पर रेमेडिसिविर इजेक्शन की 70 शीशियां सहित विभिन्न प्रकार की प्रतिबंधित दवाईयां मिली।
रेमेडिसिविर विदेशी व्यापार महानिदेशालय की अनुमति के बिना निर्यात के लिए प्रतिबंधित दवा है। पूछताछ के दौरान महिला कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश कर पाई। इसके बाद उसे कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।