फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   For the first time in the country, two IITs will study for joint Ph.D.

देश में पहली बार दो आईआईटी संयुक्त पीएचडी की कराएंगे पढ़ाई

Sun, 25 Apr 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the country, two IITs will study for joint Ph.D.
नई दिल्ली। पहली बार दो दिग्गज आईआईटी, शैक्षणिक सत्र 2021-22 से संयुक्त पीएचडी प्रोग्राम की पढ़ाई कराने जा रहे हैं। जुलाई 2021 सत्र से आईआईटी बीएचयू और आईआईटी गुवाहाटी संयुक्त डॉक्टोरल कार्यक्रम शुरू करेंगे। इसके बाद नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बहुविषयक प्रोग्राम भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

आईआईटी प्रबंधन के मुताबिक, यह संयुक्त पीएचडी डिग्री प्रोग्राम होगा। इसमें डिग्री पर दोनों संस्थानों का नाम होगा। स्कॉलर्स को दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ मिलकर पढ़ाई कराएंगे। इसमें स्कॉलर्स को दोनों जगह शोध क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा संयुक्त एमटेक प्रोग्राम भी शुरू करने की तैयारी चल रही है। आईआईटी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, संयुक्त पीएचडी पाठ्यक्रम का प्रस्ताव 27 सितंबर 2019 को आया था। इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिषद की 53वीं बैठक में पेश किया गया। यह प्रस्ताव संस्थान को टावर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में प्रतिष्ठित न करते हुए सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों को टावर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में प्रतिष्ठित करने के दृष्टिकोण पर आधारित है। इस शैक्षणिक सहयोग के माध्यम से दोनों संस्थानों द्वारा उच्चस्तरीय अनुसंधान में महत्वपूर्ण विकास और शैक्षणिक सहयोग में मूल सिद्धांत की अपेक्षाएं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed