फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   football become favourite among du admission seekers

डीयू में खेल कोटे से दाखिले के लिए छात्रों की पहली पंसद बना फुटबॉल

Wed, 02 Sep 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
football become favourite among du admission seekers
नई दिल्ली। युवाओं में क्रिकेट का खुमार भले ही सिर चढ़ कर बोलता हो लेकिन डीयू में दाखिले के लिए फुटबॉल छात्रों की पहली पसंद बना है। डीयू में खेल कोटे से दाखिले के लिए फुटबॉल के सबसे अधिक 1627 आवेदन आए हैं। वहीं, एथलेटिक्स व बॉस्केट बॉल दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

डीयू ने आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद स्पोर्ट्स कोटे के तहत 27 खेलों के लिए आए आवेदनों में से टॉप टेन का डाटा जारी किया। टॉप टेन खेलों के तहत देशभर से 10,020 आवेदन मिले हैं। बीते साल टॉप टेन खेलों के लिए 8, 690 आवेदन किए गए थे।
विज्ञापन

इस साल सर्वाधिक आवेदन फुटबॉल के लिए आए हैं, जबकि एथेलेटिक्स के लिए 1621, बॉस्केटबॉल के लिए 1420 और क्रिकेट के लिए 1092 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीते साल क्रिकेट के लिए 1001 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल वॉलीबॉल के लिए 1073, कब्बडी के लिए 849, बैडमिंटन के लिए 734, ताइक्वांडो के लिए 636, हैंडबॉल के लिए 545 व शूटिंग के लिए 424 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीते साल के टॉप टेन में शामिल खो-खो का स्थान इस बार शूटिंग ने ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed