फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   five scorched after cylinder blast in foil paper factory

Delhi news: फॉयल पेपर फैक्टरी में सिलिंडर में धमाके के बाद आग, पांच झुलसे

Sat, 21 May 2022 05:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 21 May 2022 05:24 AM IST
सार

जांच करने पर पता चला कि फैक्टरी में आग बुझाने के उपकरण नहीं लगे थे। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।धमाके में पांच कर्मचारी झुलस गए। इनकी पहचान धर्मेंद्र, सिंटू, करण, बबलू झा और गुलशन के रूप में हुई। 

विज्ञापन
five scorched after cylinder blast in foil paper factory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बवाना में बृहस्पतिवार शाम फॉयल पेपर बनाने वाली एक फैक्टरी में सिलिंडर में धमाके के बाद आग लग गई। आग बुझा रहे पांच कर्मचारी झुलस गए, जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और पुलिस ने झुलसे पांचों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से एक को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने छह गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही है। फैक्टरी में आग बुझाने के उपकरण नहीं लगे थे। पुलिस फैक्टरी मालिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम 4 बजे बवाना के एफ ब्लॉक में स्थित फॉयल पेपर बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने और दो कर्मचारियों के फंसे होने की जानकारी मिली। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग भूतल पर लगी थी। वहां काम करने वाले कर्मचारी टंकी के पानी से आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आग तेजी से सिलिंडर तक पहुंच गई और उसमें धमाका हो गया। धमाके में पांच कर्मचारी झुलस गए। इनकी पहचान धर्मेंद्र, सिंटू, करण, बबलू झा और गुलशन के रूप में हुई। सभी को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से झुलसे बबलू को लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

जांच करने पर पता चला कि फैक्टरी में आग बुझाने के उपकरण नहीं लगे थे। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पांच मंजिला इमारत में आग, कोई हताहत नहीं
दक्षिण दिल्ली के हौजखास में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां पांच मंजिला एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगे बिजली के मीटर में आग लग गई थी। आग के समय इमारत में करीब 20 लोग थे। तुरंत सभी को बाहर निकाल लिया गया। कुछ लोग आग लगने की सूचना मिलते ही खुद ही बाहर आ गए थे।

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हौजखास के गौतम नगर स्थित इमारत नंबर-121 में आग लगने की सूचना शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे मिली थी। आग बिजली के मीटर में लगी थी। पांच मंजिला इस इमारत में दस परिवार रहते हैं।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग के समय इमारत में करीब 20 लोग थे। आग लगते ही सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ लोग खुद ही बाहर आए गए थे। इमारत से निकलने पर किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed