{"_id":"62816a8a80aaab25eb1df076","slug":"five-arrested-in-robbery-case-after-encounter-in-noida-sixth-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Crime : नोएडा में मुठभेड़ के बाद लूटपाट में शामिल पांच गिरफ्तार, छठा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Crime : नोएडा में मुठभेड़ के बाद लूटपाट में शामिल पांच गिरफ्तार, छठा फरार
Mon, 16 May 2022 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
रणविजय सिंह
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा पुलिस ने गत दिनों हुई लूटपाट की घटना में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका साथ फरार है। समाचार एजेंसी एएनआई को नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग एक घटना में शामिल थे जिनमें से दो को मुठभेड़ के बाद पकड़ा और तीन को बाद में तलाशी के दौरान।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर 113 पीएस सीमा के तहत 9 मई को लूट की घटना हुई। आरोपियों ने कलेक्शन एजेंट से 6.80 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जांच के लिए 3-4 टीमों का गठन किया गया था। 6 आरोपियों में से 5 लोग आज लूट बांटकर जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सेक्टर 112 इलाके में 2 बाइक पर 5 लोग भाग रहे थे। हमने उन्हें घेर लिया और उन्होंने हमारी टीमों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान, 2 आरोपी, मुकुल और महरुद्दीन, घायल हो गए और बाकी, राहुल, दीपक और अजय, भाग गए और बाद में हमारी टीमों द्वारा तलाशी के माध्यम से गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए ये 5 लोग लूट की घटना में शामिल थे। छठा आरोपी फरार है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 3.45 लाख रुपये, 2 बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।