{"_id":"6126d8158ebc3eb34c7e4096","slug":"first-corona-rapid-response-center-opened-in-tahirpur-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी पर वार : दिल्ली के ताहिरपुर में खुला पहला कोरोना रैपिड रेस्पांस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी पर वार : दिल्ली के ताहिरपुर में खुला पहला कोरोना रैपिड रेस्पांस सेंटर
Thu, 26 Aug 2021 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Aug 2021 05:23 AM IST
सार
- स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुरू किया केंद्र
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी को लेकर दिल्ली का पहला कोरोना रैपिड रेस्पांस सेंटर ताहिरपुर में खुला है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इस केंद्र का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि महामारी की नई लहर को लेकर सरकार पहले से ही अस्पतालों को मजबूत बना रही है।
विज्ञापन
इसी उद्देश्य के साथ अत्याधुनिक तकनीकों से लैस इस केंद्र को शुरू किया गया है। इस केंद्र में एक आईसीयू इकाई शामिल है जोकि रोगी के आगमन क्षेत्र और चिकित्सा वार्ड के बीच एक बफर जोन के रूप में कार्य करेगी।
विज्ञापन
अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। भविष्य में क्या स्थिति हो सकती है? इसके बारे में कोई भी विशेषज्ञ नहीं बता सकता है। इसलिए हमें भविष्य के लिए तैयार रहना पड़ेगा। 650 बिस्तर वाले इस अस्पताल में रैपिड रिस्पांस सेंटर को दो क्षेत्रों में बांटा गया है। पहला क्षेत्र सात बेड वाला ट्राइएज एरिया और दूसरा 23 बेड का आईसीयू।
विज्ञापन
इन सभी बिस्तरों में वेंटिलेटर, बीआईपीएपी मशीन, एचएफएनसी और क्रैश कार्ट जैसे महत्वपूर्ण जीवनरक्षक उपकरण के साथ मल्टीपारा मॉनिटर हैं। यह पूरी तरह से एक केंद्रीकृत ऑक्सीजन आपूर्ति से लैस है।
जानकारी के अनुसार इस सेंटर में एक इमरजेंसी टीम 24 घंटे तैनात होगी जिनमें क्रिटिकल केयर सलाहकार, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अर्दली तक शामिल हैं। जब तक किसी कोविड-19 वार्ड या कोविड आईसीयू वार्ड में बिस्तर की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक मरीजों को केंद्र में पूरी तरह से देखभाल प्रदान की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में यह सेंटर बनाया है। उन्होंने कहा कि राजधानी में महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सा बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है। कोरोना के लिए अब तक 37 हजार बिस्तर आरक्षित किए हैं।