{"_id":"621f163bd53add22103e6324","slug":"fire-broke-out-at-factory-in-north-delhi-narela-industrial-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नरेला में चटाई बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, काबू पाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नरेला में चटाई बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, काबू पाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां
Wed, 02 Mar 2022 12:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:31 PM IST
सार
दिल्ली के नरेला में जानवरों की चटाई बनाने वाली मैसर्स ताज प्लास्टिक्स फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग से गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक फैक्टरी में आग लग गई। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार, सुबह 11.03 बजे जानवरों की चटाई बनाने वाली मैसर्स ताज प्लास्टिक्स फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग से गाड़ियां मौके पर पहुंची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय किसी व्यक्ति के कारखाने के अंदर होने की सूचना नहीं है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आसपास के दमकल केंद्रों से दमकल की और गाड़ियां आने की सूचना है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।