{"_id":"629a98e1e4b6c3464f6880f6","slug":"fire-broke-out-again-at-bhalswa-landfill-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भलस्वा लैंडफिल साइट पर फिर आग लगी, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भलस्वा लैंडफिल साइट पर फिर आग लगी, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
Sat, 04 Jun 2022 04:57 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 04 Jun 2022 04:57 AM IST
सार
अग्निशमन विभाग के अनुसार उसे शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे लैंडफिल साइट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद आग बुझाने के लिए एक के बाद एक करके 10 गाड़ियां भेजी गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भलस्वा लैंडफिल साइट पर शुक्रवार को एक बार फिर आग लग गई। दोपहर में करीब पौने दो बजे लगी आग देर रात तक नहीं बुझ पाई। साइट पर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियां लगी हैं। यहां पर करीब डेढ़ माह से आग लगने की घटना हो रही है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के अनुसार उसे शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे लैंडफिल साइट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद आग बुझाने के लिए एक के बाद एक करके 10 गाड़ियां भेजी गई, लेकिन देर शाम तक विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सके और वे रात को भी आग बुझाने में लगे रहे।
विज्ञापन
दरअसल, कचरे में आग लगने के कारण उसे बुझाने में काफी दिक्कत आती है, क्योंकि कचरे में रह रहकर आग बढ़ जाती है। उधर, साइट पर आग के बाद इलाके में चारों ओर जहरीला धुआं फैल गया।
विज्ञापन
फतेहपुर बेरी स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी आग
दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी।
देर रात तक किसी के हताहत होने के समाचार नहीं मिले थे। फतेहपुर बेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था । बताया जा रहा है कि धुएं से कुछ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई।