{"_id":"6062fb3a8ebc3e5916635b13","slug":"fire-breaks-out-on-6th-floor-of-inter-state-bus-terminal-isbt-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कश्मीरी गेट आईएसबीटी की छठी मंजिल पर लगी आग, परिवार एवं बाल कल्याण विभाग के दफ्तर का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कश्मीरी गेट आईएसबीटी की छठी मंजिल पर लगी आग, परिवार एवं बाल कल्याण विभाग के दफ्तर का सामान जलकर राख
Tue, 30 Mar 2021 09:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:07 PM IST
सार
- 10 गाड़ियों को भेजा गया मौके पर
- किसी के हताहत होने की खबर नहीं
- बस अड्डे को कराया खाली
विज्ञापन
फैमिली एंड चाइल्ड वेलफेयर ऑफिस में भीषण आग लगने से सामान जलकर राख।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी की छठी मंजिल पर मंगलवार दोपहर अचानक आग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग दिल्ली सरकार के परिवार एवं बाल कल्याण विभाग के दफ्तर में लगी थी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए बस अड्डे के कुछ हिस्से को खाली करा लिया गया। करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से दफ्तर में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
शुरूआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। कश्मीरी गेट थाना पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दोपहर 2.36 बजे दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कश्मीरी गेट बस अड्डे की छठी मंजिल पर आग लग गई है।
विज्ञापन
चूंकि हाईराइज बिल्डिंग में आग लगी थी इसलिए हाईड्रोलिंक प्लेटफॉर्म (ऊंची इमारतों में आग बुझाने वाली गाड़ी) को भी मौके पर भेजा गया। बिल्डिंग में दिल्ली सरकार के बाकी विभागों के दफ्तर भी मौजूद हैं, उनको भी खाली करवाया गया। जिस दफ्तर में आग लगी थी, वहां मौजूद कर्मचारी व बाकी स्टाफ पहले ही सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इसके अलावा बस अड्डे के कुछ हिस्से को भी खाली करा लिया गया।
दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब 3.30 बजे आग पर काबू पा लिया। आग से दफ्तर में रखा लगभग सभी सामान जमलकर खाक हो गया। दोपहर बाद तक वहां पर कूलिंग का काम जारी थी। उधर बस अड्डे में आग लगने के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। शाम को बस अड्डे पर परिचालन भी सामान्य हो गया।