फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire breaks out in sewing factory located in Gandhi Nagar in Delhi one dead

दिल्ली: गांधी नगर की सिलाई फैक्टरी में आग, एक युवक की मौत, पुलिस ने जताई ये आशंका

Thu, 25 Nov 2021 07:42 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Nov 2021 07:42 PM IST
सार

शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस के अलावा क्राइम टीम और फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 

विज्ञापन
Fire breaks out in sewing factory located in Gandhi Nagar in Delhi one dead
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गांधी नगर स्थित सिलाई की फैक्टरी में गुरुवार तड़के आग लग गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाकर दमकल विभाग की टीम पहली मंजिल पर पहुंची तो वहां कमरे से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त गांव बरकतपुर, छतारी, बुलंदशहर निवासी संजय उर्फ संजू (40) के रूप में हुई। संजय इसी फैक्टरी में काम करता था और रात को वहीं सोता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुवार तड़के करीब 3.00 बजे सूचना मिली कि ज्ञान मोहल्ला, गली नंबर-1, धर्मपुरा, गांधी नगर की एक इमारात में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां वहां पहुंची। यहां तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी। देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ने लगीं। गलियां संकरी होने के कारण मौके पर राहत कार्य पहुंचाने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग ने करीब 4.00 बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम पहली मंजिल पर तलाशी लेने पहुंची तो वहां पर संजय की लाश मिली। जांच के दौरान पता चला कि पहली मंजिल पर अशोक नगर निवासी दीपक जैन रेडिमेड गारमेंट की फैक्टरी चलाते हैं। संजय नामक युवक इनकी ही फैक्टरी में काम करता था। जिस बिल्डिंग में आग लगी वह पूरा प्लॉट 200 गज का था। दीपक पहली मंजिल पर 50 गज के ही प्लॉट में फैक्टरी चलाते हैं। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed