फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   FIR will be registered on landlord if they asked for house rent from students and laborers in delhi

दिल्ली सरकार की चेतावनी, छात्रों-मजदूरों से मकान का किराया मांगने पर होगी एफआईआर

Thu, 23 Apr 2020 11:08 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 23 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
FIR will be registered on landlord if they asked for house rent from students and laborers in delhi
दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव - फोटो : amar ujala

दिल्ली सरकार ने छात्रों व मजदूरों से लॉकडाउन में किराया मांगने वाले मकान मालिकों को अंतिम चेतावनी दी है। मकान का किराया मांगने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके लिए प्रभावित छात्र या मजदूर को शिकायत दर्ज करानी होगी। मुख्य सचिव विजय देव ने इस बारे में जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आदेश में मुख्य सचिव ने कहा है कि सभी जिला अधिकारी अपने इलाके में अभियान चलाकर लोगों को बताएं कि अगर कोई मकान मालिक किराया मांग रहा है तो उसके खिलाफ प्रभावित व्यक्ति पुलिस में शिकायत दर्ज कराए।
विज्ञापन


22 अप्रैल के जारी आदेश में मुख्य सचिव ने पिछले महीने के एक आदेश का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया था कि मकान मालिक लॉकडाउन में किराया नहीं मांगेंगे। ऐसा करने पर उनके खिलाफ दिल्ली आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई होगी, बावजूद इसके इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। इस संदर्भ में नया आदेश जारी की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव के मुताबिक, जिला अधिकारी अपने इलाके में जागरूकता अभियान चलाएं। खासकर ऐसे इलाकों में, जहां बड़े पैमाने पर मजदूर व छात्र रहे हैं। इन लोगों को बताया जाए कि अगर कोई मकान मालिक किराया मांग रहा है तो वह 100 नंबर पर पीसीआर करके शिकायत दर्ज कराए। इस तरह की शिकायतों के निपटारे पर जिला पुलिस साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed