फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   FIR registered in Delhi for extortion of 10 lakh rs by calling BJP MP from UP

Delhi : भदोही के भाजपा सांसद से मांगी 10 लाख की रंगदारी, रकम नहीं देने पर साथ में बेटे की हत्या की धमकी

Thu, 10 Aug 2023 03:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Aug 2023 03:06 AM IST
सार

सांसद के सरकारी मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगी गई है और नहीं देने पर सांसद व उनके बेटे का अपहरण कर हत्या की धमकी दी गई है।

विज्ञापन
FIR registered in Delhi for extortion of 10 lakh rs by calling BJP MP from UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 यूपी के भदोही से भाजपा सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सांसद के सरकारी मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगी गई है और नहीं देने पर सांसद व उनके बेटे का अपहरण कर हत्या की धमकी दी गई है। धमकी के बाद सांसद के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लग गया है। प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार रात सांसद के सरकारी आवास पर मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। पहली कॉल करीब एक मिनट 16 सेकंड की थी। इसमें फोन करने वाले ने उन्हें अपहरण की धमकी दी।
विज्ञापन


साथ ही, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद सांसद ने फोन काट दिया। धमकी देने वाले ने दोबारा फोन किया, पर सांसद ने फोन नहीं उठाया। कुछ समय बाद फिर से सांसद के मोबाइल पर फोन आया और करीब तीन मिनट तक बात हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed