फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   FIR registered against 32 officials of Tihar Jail for helping Chandra brothers in Unitech case

यूनीटेक मामला: चंद्रा बंधुओं की मदद करने के मामले में तिहाड़ जेल के 32 अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 12 Oct 2021 09:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 12 Oct 2021 09:34 PM IST
सार

 क्राइम ब्रांच ने तिहाड़ जेल के 32 अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।  इनपर यूनीटेक मामले में चंद्रा बंधुओं की मदद करने के आरोप हैं।

विज्ञापन
FIR registered against 32 officials of Tihar Jail for helping Chandra brothers in Unitech case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रियल एस्टेट की नामी कंपनी यूनिटेक के पूर्व प्रमोटरों को तिहाड़ जेल में तिहाड़ के 32 अधिकारियों ने गलत तरीके से सहायता पहुंचाई थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है। इस बाबत दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गलत तरीके से मदद पहुंचाने और सुविधाएं मुहैया कराने के आरोपी जेल अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। दिल्ली पुलिस ने इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गृहमंत्रालय व तिहाड़ को पत्र लिख दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि शुरूआती जांच में तिहाड़ जेल नंबर सात के 32 अधिकारियों की आरोपी अजय चंद्रा व संजय चंद्रा से मिलीभगत सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल के उन अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने और आपराधिक जांच का निर्देश दिया था, जिन्होंने यूनिटेक के पूर्व प्रमोटरों संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को जेल में रहने के दौरान अनुचित सहायता प्रदान की थी। 
विज्ञापन


न्यायालय ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भी मामले में तत्काल जांच करने का निर्देश दिया था। जांच के बाद, 28 सितंबर को इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने न्यायालय में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी। छह अक्तूबर को जांच रिपोर्ट को देखने के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने मामले में एक पूर्ण आपराधिक जांच करने की अनुमति दी। इसी के तहत 12 अक्तूबर को अपराध शाखा ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून और धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने यूनिटेक कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद चंद्रा बंधुओं को तिहाड़ से मुंबई की आर्थर रोड जेल और तलोजा जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। बाद में इन्हें मुंबई जेल में शिफ्ट कर दियागया था। प्रवर्तन निदेशालय की अदालत को सौंपे रिपोर्ट में कुछ जेल अधिकारियों की मिलीभगत से चंद्रा बंधुओं के जेल से कई गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने की बात कही थी। गत 26 अगस्त को पीठ ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को को ईडी की रिपोर्ट के आधार पर तिहाड़ जेल स्टाफ के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed