Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   FIR lodged against the accused for shooting himself

Delhi News: खुद पर गोली चलवाने के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 08 Sep 2025 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against the accused for shooting himself
-14 लाख की देनदारी से बचने के लिए आरोपी ने किया था ऐसा, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

नितिन राजपूत
नई दिल्ली। 14 लाख की देनदारी से बचने के लिए खुद पर गोली चलवाने वाले आरोपी के खिलाफ दयालपुर थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई कड़कड़डूमा कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश पर हुई है।
मामले में याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि मोहम्मद जरीफ ने शाहदरा स्थित न्यू मुस्तफाबाद इलाके के राजीव गांधी नगर में चौथी मंजिल पर एक संपत्ति खरीदी थी। इसकी कीमत 15 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बताया कि संपत्ति का मालिक जरीफ है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने बयाना राशि के रूप में 14 लाख रुपये का भुगतान किया और उस संपत्ति को खरीद लिया। बकाया राशि संपत्ति मिलने के बाद देने के लिए कहा। इसके बाद जरीफ समझौते को पूरा करने में कामयाब नहीं रहा। याचिका में आरोप लगाया गया कि बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि संपत्ति आरोपी की नहीं थी। साथ ही, संपत्ति के सारे दस्तावेज जाली थे। इसके अलावा, पीड़ित ने आरोप लगाया कि हारून ने शिकायतकर्ता को झूठा फंसाने के लिए उस पर एक झूठी एफआईआर आर्म्स एक्ट में दर्ज कराई।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि जांच अधिकारी (आईओ) आरोपियों को तभी गिरफ्तार कर सकता है, जब परिस्थितियां ऐसा करने की मांग करें। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद एसएचओ सीआरपीसी की धारा 173 (2) के तहत अंतिम रिपोर्ट या आरोप पत्र दाखिल करेंगे। याचिकाकर्ता मोहम्मद सरफराज की ओर से पेश हुए वकील निखिल सक्सेना ने दावा करते हुए कहा था कि आरोपियों पर पहले से अदालत में कई मामले चल रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया था कि आरोपियों ने उनके मुवक्किल की तरह 50 से 60 लोगों से इसी तरह से करोड़ों रुपये हड़पे हैं। देनदारी से बचने के लिए आरोपी ने खुद पर गोली भी चलवाई थी और आरोप देनदारों पर लगा दिया था। ऐसे में वह अदालत से निवेदन करते हैं कि आईओ से जांच करवाकर मामले में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed