{"_id":"5e9de6af8ebc3ed55c3c04a6","slug":"financial-relief-to-23000-auto-e-rikshaw-driver-ashram-news-noi5060758122","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 हजार ऑटो, ई रिक्शा और ग्रामीण सेवा चालकों को आर्थिक राहत, दिल्ली सरकार ने दिए 5 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 हजार ऑटो, ई रिक्शा और ग्रामीण सेवा चालकों को आर्थिक राहत, दिल्ली सरकार ने दिए 5 हजार रुपये
Tue, 21 Apr 2020 02:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Facebook
दिल्ली सरकार ने ड्राइवर लाभ योजना के तहत पैरा ट्रांजिट चालकों (ऑटो, ई रिक्शा और ग्रामीण सेवा) के लिए पांच हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि (5000 रुपये) देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार की ओर से 23 हजार ऑटो, ई रिक्शा, ग्रामीण सेवा को सहायता राशि दी जा चुकी है जबकि 20 हजार आवेदन का सत्यापन पूरा होने पर उन्हें भी जल्द सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान सरकार की ओर से यह बड़ी राहत है ताकि ड्राइवरों के नुकसान की भरपाई हो सके। अब तक इस योजना का लाभ लेने के लिए 160,000 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अप्रैल के पहले सप्ताह में चालकों के लिए राहत की घोषणा की थी। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने से चालक बेरोजगार हो गए हैं। संकट की इस स्थिति से उबारने के लिए बैज धारक ऑटो, टैक्सी, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
चार लाख लोगों को दिया मुफ्त राशन
दिल्ली सरकार की ओर से कोविड-19 संक्रमण के दौरान 31 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिनके पास कार्ड नहीं हैं, उन्हें भी मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अब तक करीब चार लाख लोगों को राशन दिया जा चुका है। विधवा और विकलांग और बुजुर्ग पेंशन धारकों को दोगुनी पेंशन सहित रोजाना 10 लाख लोगों को सुबह और रात का भोजन देने का भी दिल्ली सरकार ने दावा किया है।
विज्ञापन