फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fifteen lakh cheated from girl on the pretext of marriage in delhi

दिल्ली: शादी का झांसा देकर युवती से 15 लाख की ठगी, आरोपी ने खुद को बताया इस देश का नागरिक

Sun, 26 Sep 2021 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Sep 2021 09:24 AM IST
सार

दिल्ली में शादी का झांसा देकर एक युवती से 15 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को यूके निवासी बताकर पीड़िता का विश्वास जीता और किसी ने किसी बहाने रुपये मांगता रहा। 15 लाख रुपये एंठने के बाद आरोपी लगातार रुपयों की डिमांड करता रहा। 

विज्ञापन
fifteen lakh cheated from girl on the pretext of marriage in delhi
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को यूके का नागरिक बताकर पीड़िता से रुपये एंठता रहा। इसके बाद भी आरोपी पीड़िता से रुपयों की डिमांड करता रहा। शक होने पर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता और आरोपी की पहचान एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिये हुई थी। आरोपी को रुपये लेने के लिए न सिर्फ पीड़िता ने लोन ले लिया बल्कि अपने जेवरात भी गिरवी रख दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक समीरा (26) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ न्यू कृष्णा नगर, जगतपुरी इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता ने शादी के लिए एक नामी मेट्रोमोनियल साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन किया हुआ था। इसी दौरान एक लड़के ने खुद को यूके का नागरिक बताकर उससे संपर्क किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने शादी के लिहाज से उससे बातचीत शुरू की। आरोपी खुद को डॉक्टर बताता था। बातचीत और फोटो देखने के बाद समीरा ने युवक को पंसद कर लिया। आरोपी ने भी पीड़िता को पंसद कर उससे जल्द शादी करने की बात की। आरोपी ने बताया कि वह इराक में शांति मिशन के तहत ड्यूटी पर आया हुआ है। जल्द ही वह इराक से वापस लौट आएगा। इसके बाद दोनों शादी कर बढ़िया जिंदगी गुजारेंगे। समीरा उसकी मीठी-मीठी बातों में आ गई।

पिछले दिनों आरोपी का कॉल पीड़िता के पास आाया। उसने बताया कि वह मुसीबत में है। उसे नौ लाख रुपयों की सख्त जरूरत है। आरोपी के कहने पर पीड़िता ने तुरंत रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसने बताया कि वह दोहा एयरपोर्ट पर सोना लेकर जा रहा था। कस्टम के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है। आरोपी ने ढाई लाख की और मांग की। 

पीड़िता ने बैंक से लोन लेकर उसे रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने और रुपये मांगे तो पीड़िता ने अपने जेवरात भी गिरवी रख दिए। इसके बाद भी जब आरोपी और रुपये मांगने लगा तो पीड़िता को उस पर शक हुआ। जांच के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed