फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female patient accused four men of gang rape in delhi, later denied

महिला मरीज ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, बाद में किया इनकार

Mon, 10 Aug 2020 05:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
Female patient accused four men of gang rape in delhi, later denied
हिंदूराव अस्पताल

बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में उपचाराधीन एक महिला ने रविवार सुबह चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैली दी। उसने बताया कि फेफड़ों से पानी निकालने के बहाने पीपीई किट पहनकर आए चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


महिला के पति की सूचना पर उत्तरी जिले के सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की, लेकिन देर शाम महिला ने आरोपों से इनकार कर दिया।

उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्र्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने मेडिकल कराने से भी इंकार कर दिया है। बावजूद इसके सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच कर रहे हैं। नर्स, वार्ड बॉय व अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


वजीराबाद क्षेत्र में रहने वाली महिला को जुलाई के पहले सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसकी सेहत में सुधार हुआ तो छुट्टी कर दी गई। वह टीबी की भी मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेफड़ों में पानी भरने पर दो अगस्त को उसे दोबारा बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उसने पति को बताया कि शनिवार रात वह अपने वार्ड में मौजूद थी। इस बीच चार लोग पीपीई किट पहने वहां पहुंचे और उसके फेफड़ों से पानी निकालने की बात की।

इसके बाद में वे उसे अपने साथ ले गए और 10 से 11 बजे के बीच एक सुनसान कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पति ने पीसीआर को सूचना दी और इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। महिला और अस्पताल स्टाफ से दिनभर पूछताछ की गई। इस दौरान महिला बार-बार बयान बदलती रही। उसने मेडिकल कराने से भी इंकार कर दिया।


बोली...अदृश्य महिला ने ऐसा कहने को कहा था
पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि शाम को महिला ने अपने साथ हुई घटना से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि एक अदृश्य महिला ने उससे ऐसा कहने को कहा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही। मनोचिकित्सक से जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed