फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fear of terrorist attack in Delhi, Ayodhya and Bodh Gaya

दिल्ली, अयोध्या और बोधगया में आतंकी हमले की आशंका

Sun, 24 Jan 2021 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fear of terrorist attack in Delhi, Ayodhya and Bodh Gaya
नई दिल्ली। 26 जनवरी पर आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया में हमला करने की फिराक में हैं। रोहिंग्या घुसपैठियों का एक ग्रुप दिल्ली समेत इन जगहों पर फिदायन हमला कर सकता है। देश के कई उग्रवादी संगठनों ने आतंकियों से हाथ मिला लिया है। ऐसे में आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश में कही भी टारगेट किलिंग करा सकते हैं। ये संगठन किसान आंदोलन की भी आड़ ले सकते हैं। इस बार आतंकी हमले के गंभीर इनपुट मिले हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली समेत कई राज्य सरकार व उनके पुलिस प्रमुखों के संपर्क में है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते यानी स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के गंभीर इनपुट मिले हैं। आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया समेत कई जगहों पर हमला करा सकते हैं। रोहिंग्या का एक ग्रुप इसके लिए प्रशिक्षण में जा चुका है। इसके अलावा खालिस्तान, उत्तर-पूर्वी राज्यों के उग्रवादी संगठन व जम्मू कश्मीर के कुछ आतंकी संगठन एक हो गए हैं। दिल्ली दंगों में बड़ी भूमिका निभाने वाली एक संस्था द्वारा आतंकी संगठनों का साथ देने के भी इनपुट हैं। ये सूचनाएं पिछले सप्ताह मिली थी।
विज्ञापन

इनपुट में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 व 35 हटाने व राम मंदिर बनने के विरोध में आतंकी संगठन टारगेट किलिंग करा सकते हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को किसानों के सभी धरना स्थल, गणतंत्र परेड व भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए हैं आठ रोहिंग्या
राजधानी में आठ रोहिंग्या घुसपैठियों को उत्तम नगर व पूर्वी दिल्ली से पकड़ा गया है। पहली बार यह घुसपैठिए पकड़े गए हैं। आशंका है कि रोहिंग्या का ग्रुप हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed