फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fear of fire due to candle in old age home

ग्रेटर कैलाश हादसा : वृद्धाश्रम में मोमबत्ती से आग लगने की आशंका, साक्ष्य जुटाने में जुटीं एजेंसियां

Mon, 02 Jan 2023 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 02:13 AM IST
सार

शुरुआती जांच के बाद सूत्रों का दावा है कि रात को नववर्ष का जश्न मनाने के लिए जलाई गईं मोमबत्तियों की वजह से आग लगी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें कई बुजुर्ग फंस गए।

विज्ञापन
Fear of fire due to candle in old age home
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

ग्रेटर कैलाश वृद्धाश्रम में आग लगने के मामले में पुलिस के अलावा क्राइम व एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद सूत्रों का दावा है कि रात को नववर्ष का जश्न मनाने के लिए जलाई गईं मोमबत्तियों की वजह से आग लगी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें कई बुजुर्ग फंस गए। हालांकि, जांच एजेंसियां आग के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्गों के कमरों में सर्दी की वजह से हीटर भी इस्तेमाल किए जाते थे। ऐसे में हीटर या शार्ट सर्किट से भी आग लगने की आशंका है। नए साल के जश्न के लिए कुछ बुजुर्गों के परिजन आए हुए थे। इन लोगों ने मोमबत्तियां भी जलाई थीं। आग तीसरी मंजिल से नीचे की ओर दूसरी मंजिल पर आई। दमकल कर्मियों ने आग को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम जब तीसरी मंजिल पर पहुंची तो बुजुर्ग महिलाओं के शव लगभग कोयले जैसे हो गए थे। दोपहर बाद एफएसएल की टीम वहां पहुंची। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजे गए। परिजनों के विदेश से आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


आग लगी तो भागा स्टाफ
आग लगी तो इमारत में धुंआ भरना चालू हो गया। स्टाफ डर की वजह से बुजुर्गों को छोड़कर भाग गया। एक राहगीर ने सावित्री सिनेमा के पास पिकेट पर पुलिस को खबर दी। मौके पर पुलिस को बस केयर सेंटर का गार्ड मिला। पुलिसकर्मियों ने पहले अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में एक-एक कर बुजुर्गों को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 मिनट की देरी से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
दमकल विभाग को करीब 5:15 बजे आग लगने की खबर मिली थी। इसके बाद भी गाड़ियां करीब 40 मिनट देरी से पहुंचीं। इस बीच आग फैलती चली गई। बाद में चार गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

दोनों ही महिलाओं का परिवार विदेश में
कंचन अरोड़ा के परिजन अमेरिका और इंग्लैंड में रहते हैं। परिवार में दो बेटे व एक बेटी हैं। रविवार को एक बेटा खुद ही इंग्लैंड से भारत लौट रहा था। कमल का परिवार भी विदेश में रहता हैं। एक पोता सीआर पार्क में रहता है। नए साल के मौके पर वह दादी के पास आया था। नया साल मनाकर रात को वह लौट गया था।

किसी को कंधे पर तो किसी को व्हील चेयर की मदद से निकाला
वृद्धाश्रम में 15 बुजुर्गों को देखभाल के लिए रखा गया था। इनके साथ एक-एक सहायक था। इतने ही लोगों का स्टाफ भी मौजूद था। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। चीख पुकार मचने पर वहां मौजूद स्टाफ भाग गया। वृद्धाश्रम में ज्यादातर लोग खुद चलने-फिरने की स्थिति में नहीं थे। इसलिए किसी को कंधे पर डालकर तो किसी को व्हील चेयर की मदद से नीचे उतारा गया। एक-एक कर 13 बुजुर्गों को इमारत से सुरक्षित निकाला गया। एक बुजुर्ग को गंभीर होने पर मैक्स साकेत अस्पताल भेज दिया गया जबकि 12 अन्यों को ओखला-जसोला स्थित दूसरे सेंटर में भेजा गया।


क्या है अंतरा केयर होम फॉर सीनियर्स
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्गों की देखभाल के लिए निजी कंपनी ने मैक्स ग्रुप के साथ मिलकर एक केंद्र बनाया हुआ है। जो लोग विदेश या देश के दूसरे हिस्सों में रहते हैं, वे अपने बुजुर्ग परिजन को देखभाल के लिए यहां छोड़ देते हैं। यहां डॉक्टर नर्स के अलावा दूसरे सहायक मौजूद होते हैं जो इनकी दवाई खाने-पीने से लेकर दूसरी जरूरतों का ख्याल रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed