फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers united to demand MSP guarantee law

Delhi: MSP गारंटी कानून की मांग के लिए किसानों ने भरी हुंकार, पंजाब खोड़ में जुटे 200 संगठनों के हजारों किसान

Fri, 07 Oct 2022 07:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Oct 2022 07:48 AM IST
सार

आठ तक चलने वाले एमएसपी गारंटी कानून अधिवेशन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के साथ ही स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अलावा देशभर के 200 किसान संगठनों के करीब 3000 किसान मंथन करेंगे।

विज्ञापन
Farmers united to demand MSP guarantee law
एमएसपी गारंटी कानून की मांग के लिए किसानों ने भरी हुंकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में खाद्यान्न के अन्न भंडार भरने वाले किसान अब आरपार की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून बनवाने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली के सीमावर्ती गांव पंजाब खोड़ से हुंकार भरी। यहां एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा के बैनर तले तीन दिवसीय अधिवेशन शुरू हुआ। 

विज्ञापन


आठ तक चलने वाले एमएसपी गारंटी कानून अधिवेशन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के साथ ही स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अलावा देशभर के 200 किसान संगठनों के करीब 3000 किसान मंथन करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक वीएम सिंह ने एलान किया कि सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनवा कर ही दम लेंगे, क्योंकि पिछले 70 सालों से देश का किसान सियासी दलों का मोहरा बनता रहा है और राजनीतिक दलों ने चुनाव के समय ही केवल अपने घोषणापत्रों में किसानों की चिंता की, लेकिन अब किसान अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और वह कानूनी हक के साथ मैदान उतरने के लिए तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में देशभर के 200 किसान संगठन खेत की बात खेत से करने के लिए दिल्ली के पंजाब खोड़ गांव में जुटे है।  इस मौके पर पूर्व सांसद राजू शेट्टी के अलावा जलपुरुष राजेंद्र सिंह, पीवी राजगोपाल, रामपाल जाट, बलराज भाटी, राजाराम त्रिपाठी, के चंद्रशेखर, जसकरन सिंह, अय्यकन्नू आदि किसानों ने भी एमएसपी गारंटी कानून बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed