फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest Live Updates: किसानों ने एक फरवरी को किया संसद मार्च का एलान, बोले-सरकार उसी दिन पेश करेगी आम बजट

Mon, 25 Jan 2021 10:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 25 Jan 2021 10:37 PM IST
खास बातें

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन आज 61वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच किसानों के लिए अच्छी खबर ये है कि दिल्ली पुलिस 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली के लिए मान गई है। यही कारण है कि दिल्ली की जिन सीमाओं पर प्रदर्शन चल रहा है वहां ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं आज मुंबई में भी महाराष्ट्र के 21 जिलों से किसान जुटे हैं और आंदोलन का समर्थन करने के लिए वहां के राजभवन का घेराव करेंगे। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....

विज्ञापन
Kisan Andolan News : farmers protest live updates 25 january tractor rally singhu tikri ghazipur other borders closed delhi police azad maidan
दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:34 PM, 25-Jan-2021

दिल्ली पुलिस ने किसानों को दी 37 प्वाइंट की गाइड लाइन

दिल्ली पुलिस ने किसानों को 37 प्वाइंट की गाइड लाइन दी है। इसमें 12 से पांच बजे के बीच मार्च निकालने व पांच हजार ट्रैक्टर के प्रवेश की इजाजत है।
09:56 PM, 25-Jan-2021

आनंद विहार से चलने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से रेल यात्रियों की मुसीबत बनी हुई है। पंजाब रूट पर चलने वाली ट्रेन अभी तक तो प्रभावित हो ही रही थी अब मंगलवार को ट्रैक्टर रैली की वजह से और परेशानी बढ़ेगी। रेलवे एहतियात के तौर पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन रूट से चलने वाली कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाएगा। इनमें कई ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त भी करने का निर्णय लिया है। 
 
विज्ञापन
07:39 PM, 25-Jan-2021
योगेंद्र यादव ने कहा कि कल जो भी परेड होगा वो शांतिपूर्ण तरीके से होगा और इससे देश की गणतंत्र की इज्जत बढ़ेगी, घटेगी नहीं। 
 
07:29 PM, 25-Jan-2021

कल 9 जगह से किसान गणतंत्र परेड निकलेगी: योगेंद्र यादव

स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि कल 9 जगह से किसान गणतंत्र परेड निकलेगी। सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर, धंसा बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर इसके अलावा 4 और बॉर्डर हैं जो कि हरियाणा बॉर्डर पर होगा। कल शाहजहांपुर से गणतंत्र परेड निकलेगी और यहां से 20-25 राज्यों की झांकियां निकलेगी।
07:06 PM, 25-Jan-2021

हम 1 फरवरी को संसद की ओर कूच करेंगे: किसान

क्रांतिकारी किसान यूनियन दर्शन पाल ने कहा कि हम 1 फरवरी को संसद की ओर कूच करेंगे। इस दिन कैसे कहां जाना है ये हम 28 जनवरी को तय करेंगे।
 
06:54 PM, 25-Jan-2021

'गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड को केवल देश ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी'

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड को केवल देश ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी। आजादी के बाद किसानों की इतनी बड़ी रैली नहीं निकली है। ट्रैक्टर परेड में ज़्यादा लोग आएंगे और अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:39 PM, 25-Jan-2021

'एक फरवरी को हम दिल्ली के अलग-अलग जगहों से संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे'

क्रांतिकारी किसान यूनियन के दर्शन पाल ने कहा कि एक फरवरी को हम दिल्ली के अलग-अलग जगहों से संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे। उसी दिन यानि एक फरवरी को ही आम बजट भी पेश किया जाएगा। 
06:32 PM, 25-Jan-2021

हमारा आंदोलन 26 जनवरी के बाद भी चलेगा: किसान

किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के श्रवण सिंह पंढेर ने कहा कि दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर हम शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली करेंगे और रैली करने के बाद हम अपने स्थान पर वापस आ जाएंगे। हमारा आंदोलन 26 जनवरी के बाद भी चलेगा।  
06:23 PM, 25-Jan-2021

ट्रैक्टर रैली से पहले सरकार का मंथन

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड से पहले गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। बैठक में गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, आईबी चीफ, दोनों गृह राज्य मंत्री शामिल हुए हैं। 
 
06:17 PM, 25-Jan-2021

26 जनवरी की शाम 6 बजे तक ये बॉर्डर बंद रहेंगे: गाजियाबाद पुलिस

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, 26 जनवरी की शाम 6 बजे तक ये बॉर्डर बंद रहेंगे। साथ ही ट्रैक्टर रैली निकलने वाले रूट पर सभी कट को पुलिस ने बंद करना शुरू कर दिया है। इससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed