फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers Mahapanchayat today: Rakesh Tikait said will take a big decision

किसानों की महापंचायत आज : राकेश टिकैत ने कहा- लेंगे बड़ा फैसला

Sun, 05 Sep 2021 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/ मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Sep 2021 05:12 AM IST
सार

  • आज मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत से पहले भाकियू प्रवक्ता ने किया ऐलान

विज्ञापन
Farmers Mahapanchayat today: Rakesh Tikait said will take a big decision
राकेश टिकैत, किसान नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 9 महीने से किसान दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन को धार देने के लिए किसानों की ओर से रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत से पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया है कि इस बड़ी रैली में एक बड़ा फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार न कह कर इसे मोदी सरकार कहा जाए तो बेहतर होगा। इस सरकार ने जो तीन कृषि कानून पास किए हैं। वह किसानों के हक में नहीं है। यह कानून पूरी तरह से देश को विदेशी हाथों में सौंपने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान नौं महीने से दिल्ली के चारों तरफ  बैठे हैं, लेकिन सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इस सरकार से कानूनों की वापसी की उम्मीद करना तो दूर की बात है अबतक तो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए अब किसानों को सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लडनी होगी। रविवार को होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी, जिसमें किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के लिए किए गए हैं सभी इंतजाम
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि किसानों के स्वागत के लिए  यूपी गेट से मुजफ्फरनगर तक रास्ते में पडने वाले सभी गाँवों में वोलियंटर्स तैनात किए गए हैं। उनके स्वागत में कोई कमी न रह जाये इसके लिये मुजफ्फरनगर में खाने तथा जलपान के करीब 600 भण्डारे लंगर की व्यवस्था की गई है। साथ ही चिकित्सा सुविधा हेतु 20  -25 मेडिकल कैम्प लगाए गए हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखा गया है कि इस गैर राजनीतिक राष्ट्रीय महापंचायत में कोई भी राजनीतिक दल का नेता  संबोधित न करें।
-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed