{"_id":"651a83b5be68ee8ba800f037","slug":"farmers-in-delhi-paid-tribute-to-lal-bahadur-shastri-on-his-birth-anniversary-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023: किसानों ने शास्त्री जी को किया याद, विजय घाट पर दिखाई एकजुटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023: किसानों ने शास्त्री जी को किया याद, विजय घाट पर दिखाई एकजुटता
Mon, 02 Oct 2023 02:19 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:19 PM IST
सार
विजय घाट पर विभिन्न राज्यों से आए हुए किसानों ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। जयंती के अवसर पर अपनी एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन
विजय घाट पर पहुंचे किसान
- फोटो : अमर उजाला/फोटो: भूपिंदर सिंह
विस्तार
दिल्ली के विजय घाट पर भारतीय किसान यूनियन वी और विभिन्न राज्यों से आए हुए किसानों ने लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अपनी एकजुटता दिखाई। मंच पर कई नेता डीपी यादव, जय किशन, आंध्र प्रदेश के वाजिद अली व अन्य कई किसान नेता दिखाई दिए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र और राहुल गांधी तक सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके विजय घाट स्मारक का दौरा किया और शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। धनखड़ ने कहा कि शास्त्री सादगी के प्रतीक थे और उनके प्रसिद्ध जय जवान, जय किसान नारे ने अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना करते हुए देश का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन