फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers burn copies of Agriculture laws says we will not return till laws are withdrawn

लोहड़ी पर किसानों ने जलाई कृषि कानूनों की प्रतियां, बोले- हम साल भर बैठे रहेंगे लेकिन घर नहीं जाएंगे

Wed, 13 Jan 2021 10:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 13 Jan 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers burn copies of Agriculture laws says we will not return till laws are withdrawn
कानून की प्रतियां जलाते किसान - फोटो : ANI

लोहड़ी के मौके पर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों ने कहा कि वह भारत के संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए तीनों कृषि कानून असंवैधानिक हैं। क्योंकि सरकार ने इसे पूंजीपतियों को खुश करने के लिये बनाया है। जो किसानों के लिए बेहद नुकसानदायक हैं।

विज्ञापन


गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर शाम पांच बजे तीनों कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाया गया, जबकि टिकरी बॉर्डर पर लगभग चार बजे लोगों ने प्रतियों को जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं हरियाणा और पंजाब के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों ने भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से गाजीपुर बॉर्डर पर आए साहेब सिंह ने कहा कि हर साल बेटियों की सुरक्षा की कसमें खाते हुए लोग लोहड़ी मनाते हैं। मुगलकाम में पंजाब के पुत्र दुल्ला भट्टी ने मुगलों के चंगुल से बेटियों को छुड़ाया था और उनका धूमधाम से विवाह कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से लोग उस दिन को लोहड़ी के रूप में मनाते हैं। दुल्ला भट्टी को लोहड़ी पर सम्मानपूर्क याद करते हैं। इस साल लोहड़ी के मौके पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों को सुरक्षा देने की शपथ ली गई है। 

पीलीभीत से आए परबजोत सिंह ने कहा कि यकीन है कि भविष्य में लोहड़ी को किसानों के जीत के पर्व के रूप में याद किया जाएगा। उधम सिंह नगर के सुखचैन सिंह ने कहा कि किसानों की सुरक्षा पूरे देश की सुरक्षा है। यदि किसानों के साथ अन्याय होगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे। 


बरेली से गाजीपुर बॉर्डर पर आए हरजिंदर सिंह ने कहा कि हम साल भर दिल्ली में बैठे रहेंगे। सरकार जबतक कानून वापस नहीं करेगी तबतक यहां से जाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि किसानों ने निर्णय लिया है कि अब वह केवल अपने खाने भर का अनाज उपजाएंगे। 

यदि सरकार को बाहर से अनाज मंगाना पड़े तो मंगाए। जब बाहर से अनाज मंगाने के लिए सरकारी खजाना खाली होगा तब उसे किसानों की अहमियत का अंदाजा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed