फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farashkhana accident: Delhi government will give 10-10 lakhs to the next of kin of the deceased

फराशखाना हादसा : मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख देगी दिल्ली सरकार, मंत्री ने जाना घायलों का हाल

Wed, 12 Oct 2022 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Oct 2022 12:14 AM IST
सार

दिल्ली सरकार की तरफ से प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये, मृत बच्ची के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये व घायलों को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
Farashkhana accident: Delhi government will give 10-10 lakhs to the next of kin of the deceased
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के खाद्य व आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने मंगलवार को फराश खाना क्षेत्र में दो मंजिला इमारत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुए पीड़ितों से मिलने लोक नायक अस्पताल पहुंचे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और नौ लोग घायल हैं। 

विज्ञापन


इमरान हुसैन ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अस्पताल प्रशासन को घायलों को अच्छी मेडिकल सुविधाएं देने का निर्देश दिया। उन्होंने दिल्ली सरकार की तरफ से प्रत्येक मृतक के परिजन को 10-10 लाख रुपये, मृत बच्ची के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये व घायलों को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


इमरान हुसैन ने मृत बच्ची के परिवारजनों से भी मुलाकात की और उन्हें हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार संकट के समय हमेशा दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भले ही अनुग्रह राशि प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती है, पर उम्मीद है कि दिल्ली सरकार की इस छोटी सी वित्तीय सहायता से परिवार के सदस्यों को आगे के जीवन यापन में कुछ सहायता जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed