{"_id":"60c76a388ebc3e5ab60de433","slug":"fake-policeman-caught-at-old-delhi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कन्फर्म टिकट नहीं होने पर घर जाने के लिए फर्जी एएसआई बना युवक, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कन्फर्म टिकट नहीं होने पर घर जाने के लिए फर्जी एएसआई बना युवक, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ऐसे पकड़ा
Mon, 14 Jun 2021 08:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Jun 2021 08:45 PM IST
सार
रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम सातवीं बटालियन में तैनात सिपाही योगेश कुमार ने सौ नंबर पर कॉल कर बताया कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक शख्स दिल्ली पुलिस के एएसआई का यूनिफॉर्म पहनकर मौजूद हैं।
विज्ञापन
फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार रात रेलवे पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई का यूनिफॉर्म पहनकर फरक्का एक्सप्रेस से अलीगढ़ जाने के लिए अपने भाईयों के साथ स्टेशन पहुंचा था। आरोपी सिविल डिफेंस में कार्यरत है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम सातवीं बटालियन में तैनात सिपाही योगेश कुमार ने सौ नंबर पर कॉल कर बताया कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक शख्स दिल्ली पुलिस के एएसआई का यूनिफॉर्म पहनकर मौजूद हैं। जो खुद को 2019 में दिल्ली पुलिस में भर्ती होने की बात बता रहा है। जिससे शक है कि यह व्यक्ति ठग हो सकता है।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। आरोपी से इतनी जल्दी पदोन्नति के बारे में पूछा गया, जिसका आरोपी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसका नाम जयकिशन है।
विज्ञापन
वह मायापुरी फेज दो में अपने दो भाईयों जयसिंह यादव और हिमांशु के साथ रहता है। तीनों भाईयों को अपने पैतृक शहर आजमगढ़ यूपी जाना था। लेकिन फरक्का एक्सप्रेस में दो ही टिकट कन्फर्म हुआ था। बिना किसी रोक टोक के अलीगढ़ जाने के लिए उसने दिल्ली पुलिस के एएसआई की वर्दी का इंतजाम किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।