फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fake engine oil was being made of a well-known company, 5 caught

Delhi News: नामी कंपनी का बना रहे थे नकली इंजन ऑयल, 5 पकड़े

Mon, 21 Aug 2023 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Fake engine oil was being made of a well-known company, 5 caught
आरोपी पांच-छह माह से गोरखधंधे में जुड़े हुए थे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नामी कंपनी का नकली इंजन ऑयल तैयार करने के आरोप में पश्चिम जिले की डीआईयू सेल ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुख्य आरोपी राकेश बेदी, कमलेश कुमार, राजेश सिंह, मुद्दस्सिर खान और गगनदीप सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख नामी कंपनी के स्टीकर, 23400 क्यूआर स्टीकर, इंजन ऑयल से भरीं 800 बोतलें, 3000 खाली बोतलें, ऑयल की 80 खाॅली बाल्टी व मशीनें बरामद की हैं। आरोपी पांच-छह माह से इस गोरखधंधे में लगे थे।
विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि कैस्ट्रोल प्राइवेट लिमिटेड ने पश्चिम जिले की डीआईयू सेल से शिकायत की थी। कंपनी की ओर से कहा गया कि कुछ लोग कीर्ति नगर में कंपनी का नकली इंजन ऑयल तैयार कर मार्केट में बेच रहे हैं। सूचना के बाद फौरन टीम का गठन कर कीर्ति नगर डीएसआईआईडीसी में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पुलिस ने पहली मंजिल के ए-30 पर कार्रवाई की। यहां नामी कंपनी के स्टीकर काटे जा रहे थे। पुलिस ने यहां से मुख्य आरोपी राकेश बेदी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने डी-19 और ए-9 में छापा मारा। आरोपी राकेश स्टीकर के लिए खाली शीट उपलब्ध करवाता था। बाद में इसे कोटिंग के लिए भेज दिया जाता था।

पुलिस ने यहां से कमलेश कुमार, राकेश सिंह और मुदस्सिर खान को दबोच लिया। यह तीनों लोग स्टीकर प्रिंटिंग करने के अलावा उस पर कोटिंग कर राकेश बेदी को उपलब्ध करवाते थे। इसके बाद टीम ने भारत नगर की श्रीनगर काॅलोनी में छापा मारा। यहां खाली बोतलों में नकली इंजन ऑयल भरा जा रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पांचों आरोपी एक-दूसरे से जुड़े हैं। मुख्य आरोपी स्टीकर बनवाने से लेकर खाली बोतलों में नकली इंजन ऑयल भरवाता था। बाद में उसे महंगे दामों पर बाजार में बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed