{"_id":"5ff0a2fa8ebc3e3b661d06f6","slug":"fake-cbse-date-sheet-got-viral-on-social-media-ashram-news-noi5574731153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सीबीएसई की फर्जी डेटशीट वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर सीबीएसई की फर्जी डेटशीट वायरल
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 31 दिसंबर को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 4 मई से शुरू होने की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने डेटशीट विषयों के आधार पर बाद में जारी करने की बात कही थी। इस के दो दिन बाद शनिवार को सोशल मीडिया पर सीबीएसई की 4 मई से बोर्ड कक्षाओं की डेटशीट वायरल होने लगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई बोर्ड ने इसे फर्जी करार दिया है। उनका कहना है कि सीबीएसई बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर ही बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी होगी। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुुताबिक, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की फर्जी डेटशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अधिकारी के अनुसार यह डेटशीट बिल्कुल गलत है। जब भी डेटशीट जारी होगी, उसका लिंक सीबीएसई बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसलिए छात्र और अभिभावकों से आग्रह है कि वे बोर्ड परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया, यूट्यूब व अन्य प्लेटफार्म पर लगातार आ रही सूचनाओं पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
फर्जी डेटशीट में 4 मई से 12वीं तथा 15 मई से 10वीं की परीक्षा शुरू करने की समय सारणी है। यह पूरी समय सारिणी विषय व तिथियों के आधार पर दी गई है। उधर, बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि छात्र और अभिभावक सोशल मीडिया की बजाय परीक्षा संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए सीबीएसई की वेबसाइट देखें।
इसमें कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा संबंधित जानकारी सभी हित धारकों से साझा करेगा। इसकी जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म उपलब्ध जानकारी को तब तक सही नहीं माना जाना चाहिए जब तक कि यह जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध न हो।